फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A demonstration was held at Subhash Chandra Bose Park, and slogans were raised in support of world peace.

Rewari News: सुभाष चंद्र बोस पार्क में किया प्रदर्शन, विश्व शांति के समर्थन में नारे लगाए

Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A demonstration was held at Subhash Chandra Bose Park, and slogans were raised in support of world peace.
नेताजी पार्क में प्रदर्शन करते कार्यकर्ता। स्त्रोत:
रेवाड़ी। विश्व मजदूर संगठन (डब्ल्यूएफटीयू) के आह्वान पर मंगलवार को केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के कार्यकर्ताओं ने राज्य अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने युद्ध के विरोध और विश्व शांति के समर्थन में नारे लगाए।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह ने कहा कि 1 सितंबर 1939 को हिटलर ने पोलैंड पर हमला कर द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत की थी। इस युद्ध में रूस के दो करोड़ नागरिकों सहित दुनिया भर के पांच करोड़ से अधिक नागरिकों और सैनिकों की जान गई थी। उन्होंने कहा कि हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम का इस्तेमाल मानवता के खिलाफ गंभीर अपराध था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साम्राज्यवादी युद्धों का सबसे अधिक खामियाजा मजदूर, किसान, महिलाएं और बच्चे भुगतते हैं। ऐसे युद्ध आम जनता के हित में नहीं, बल्कि साम्राज्यवादियों और पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए लड़े जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युद्ध के खिलाफ और शांति के पक्ष में जनमत मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला सचिव शेरसिंह मीरपुर, उपाध्यक्ष हरिओम सिंह, संतोष, रामकुमार नीमोठ, महेंद्र सिंह चौहान, कृष्ण कुमार, निरंजन, प्रदीप, पोहप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed