{"_id":"6ac146ff182ee2cc7700f169","slug":"a-boon-for-beneficiaries-of-the-matru-vandana-and-aapki-beti-hamari-beti-schemes-rewari-news-c-198-1-sroh1010-246532-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मातृ वंदना और आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना पात्रों के लिए वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मातृ वंदना और आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना पात्रों के लिए वरदान
Sat, 03 Oct 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
गांव कुशपुरा निवासी ममता। प्रशासन
- फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं और बेटियों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई है।
गांव कुशपुरा निवासी ममता ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की मदद से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत आवेदन किया था। योजना के तहत उन्हें पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इस राशि से गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने में मदद मिली। गर्भवती महिलाओं के लिए यह योजना काफी उपयोगी है। पात्र महिलाओं को इसका लाभ लेना चाहिए।
कुशपुरा निवासी सरिता ने बताया कि उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना का लाभ लिया। योजना के तहत उनकी बेटी के 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर एक लाख रुपये की राशि मिलने का प्रावधान है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सहायता बेटी की शिक्षा और भविष्य की जरूरतों में उपयोगी साबित होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

गांव कुशपुरा निवासी ममता। प्रशासन- फोटो : सांकेतिक