फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A 100 MVA capacity transformer was installed in Krishna Nagar at a cost of Rs 10 crore

Rewari News: 10 करोड़ की लागत से कृष्ण नगर में 100 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा

Sat, 30 Aug 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A 100 MVA capacity transformer was installed in Krishna Nagar at a cost of Rs 10 crore
फोटो : 33कृष्ण नगर स्थित सब-स्टेशन में उपस्थित बिजली निगम अधिकारी। स्रोत : विभाग
कोसली। कृष्ण नगर स्थित सब-स्टेशन पर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की तरफ से लगाया गया 100 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर पूरी तरह से चालू हो गया है। करीब 10 करोड़ खर्च आया है।
विज्ञापन

अब तक सब-स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने से आए दिन उपभोक्ताओं को कटौती और वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता था। नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई है और गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को स्थायी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कृष्ण नगर सब-स्टेशन से बिसोहा, झाड़ोदा, खुशपुरा, बेरली, नांगल पठानी व नेहरूगढ़ स्टेशन पहले से जुड़े हुए हैं।
एक्सईएन संजय यादव ने बताया कि नया 100 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कर चालू किया गया। अब सब-स्टेशन में तीन ट्रांसफार्मरों की संयुक्त क्षमता से बिजली वितरण और अधिक मजबूत हो गया है। नए सब स्टेशन लुखी नांगल भगवानपुर जुड़े हैं। करीब 20 गांव को ओर फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकार और निगम का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई थी, लेकिन अब गांवों को अंधेरे से छुटकारा मिलेगा और किसान भी सिंचाई कार्य सुचारू रूप से कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed