फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A 100-day journey will begin on the centenary of the Mahad Satyagraha.

Rewari News: महाड़ सत्याग्रह की शताब्दी पर शुरू होगी 100 दिवसीय यात्रा

Thu, 22 Oct 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 22 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
A 100-day journey will begin on the centenary of the Mahad Satyagraha.
अशोक विजय दशमी उत्सव मनाते बौद्ध भिक्षु व उपासक। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। धम्म भूमि के संस्थापक भंते डॉ. करुणाशील राहुल की ओर से अशोक विजय दशमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पलवल के सल्लागढ़ से मलोखड़ा स्थित बौद्ध विहार तक धम्म कारवां निकाला गया। इसमें भिक्षु संघ सहित बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाएं शामिल हुईं। यात्रा में भगवान बुद्ध, सम्राट अशोक और बाबा साहेब के जयघोष गूंजे।
विज्ञापन

मलोखड़ा में धम्म देशना के दौरान भंते राहुल ने सम्राट अशोक के अहिंसा और धम्म के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाड़ सत्याग्रह की शताब्दी पर जम्मू के अखनूर से महाराष्ट्र के महाड़ तालाब तक 100 दिवसीय धम्म यात्रा निकालने की घोषणा की।
विज्ञापन

अनुयायियों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। स्वतंत्रता व सामाजिक न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर उपासक भगत सिंह, आरके बलवारिया, एडवोकेट राजकुमार जलवा, राजपाल सिंह दहिया, सत्यप्रकाश नैचाना, सतीश चंद्र, हवासिंह, अनूप सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed