फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   94 found infected, 141 defeated Corona

94 संक्रमित मिले, 141 ने दी कोरोना को मात

Thu, 03 Feb 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
94 found infected, 141 defeated Corona
युवक को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीरवार को 94 संक्रमित मिले, जबकि 141 लोगों ने वायरस को मात दी है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 431 है। इससे पहले बुधवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 478 थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में रेवाड़ी से 25, बावल से 9, मीरपुर से 20, नाहड़ से 11, गुरावड़ा से 13 व खोल खंड में 16 संक्रमितों की पुष्टि हुई। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4726 को वैक्सीन की डोज लगाई गई। जिले में कोरोना संक्रमण दर 4.16, कोरोना से स्वस्थ होने वाले का आंकड़ा 97.13 व मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है। जिले अब तक 576481 के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं 23968 कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा अब तक 23279 ने कोरोना को मात दी है। वीरवार को 1237 के सैंपल लिए गए, वहीं 901 की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा
तारीख मरीज ठीक हुए मिले केस संक्रमितों की कुल संख्या
3 फरवरी 141 94 431
2 फरवरी 44 76 478
1 फरवरी 129 69 446
31 जनवरी 125 125 506
30 जनवरी 76 83 562
29 जनवरी 125 119 554
28 जनवरी 182 87 560
27 जनवरी 216 174 655
26 जनवरी 229 81 697
25 जनवरी 214 123 845
24 जनवरी 190 135 936
23 जनवरी 169 118 991
22 जनवरी 209 184 1042
-----------------
कोट
जिले में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन स्वस्थ होने वालों की संख्या भी तेज गति से बढ़ रही है। जिले में 94 संक्रमितों की पुष्टि हुई, वहीं 141 ने कोरोना को मात दी। इसके बावजूद लोगों को वायरस से सतर्क रहना चाहिए। साथ ही गाइड लाइन का पालन करते हुए समय पर टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।
-------------
कोसली में 58 लोगों ने कराया टीकारण
स्वास्थ्य विभाग नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है। कोसली के एसएमओ डॉ. चितरंजन ने बताया कि संस्थान में 15 से 18 आयु वर्ग का भी टीकाकरण जारी है। नागरिक अस्पताल में वीरवार को नोडल अधिकारी डॉ. जयपाल, सरिता, स्टाफ नर्स सुमिता, सरला तथा आईए कांता रानी की टीम ने 15 से 18 वर्षीय बच्चों सहित दोनों आयु वर्ग के 58 लोगों को टीका लगाया है। उन्होंने बताया कि सभी नागरिक अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से बचाव की दिशा में टीका निशुल्क लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed