फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   25 हजार कपों में पानी पिलाकर मतदाताओं को किया जागरूक

25 हजार कपों में पानी पिलाकर मतदाताओं को किया जागरूक

Mon, 06 May 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
25 हजार कपों में पानी पिलाकर मतदाताओं को किया जागरूक
रेवाड़ी। लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा रविवार को जिले के कई स्थानों पर छबीले लगाकर मीठा पानी पिलाने की नई पहल की। जिले में 25 हजार कपों से मीठा पानी पिलाया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने केएलपी कॉलेज में लगाई गई छबील पर लोगों को कपों में मीठा पानी पिलाया। कप पर मतदान की तारीख और वोट करने की अपील अपने मताधिकार का उपयोग कीजिए 12 मई को अपना वोट जरूर दीजिए लिखा था। इसके अलावा बस स्टैंड रेवाड़ी, रेलवे स्टेशन रेवाड़ी, कोसली, धारूहेडा व बावल में भी लोगों को इन कपों में मीठा पानी पिलाकर मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से 12 मई को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने का आह्वान किया। उपायुक्त ने इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान बेहद जरूरी है, जिसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वोट डालना हमारा अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक वोट अवश्य डाले साथ ही अपने परिचितों व परिवार वालों को भी मताधिकार के प्रति प्रोत्साहित करें। उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा के चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला में विभिन्न प्रकार की स्वीप गतिविधियां चलाई जा रही है जिनमें से ग्रेेफिटी अर्थात दीवारों पर चित्रकला करके उनको सजाना और साथ में संदेश देना तथा गांव-गांव में पब्लिसिटी वैन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा लघु सचिवालय में तीन एलईडी भी लगाई गई है जिसके माध्यम से भी लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा शिक्षण संस्थाओं, कंपनियों में अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का बहुत ही महत्व है। इसलिए हर मतदाता को मतदान जरूर करना चाहिए, मतदान का यह अवसर 5 साल में केवल एक बार ही मिलता है, यह मौका हमें नहीं गवांना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वयं भी मतदान करें और दूसरे मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। बावल विधानसभा क्षेत्र के एआरओ एवं एडीसी प्रदीप दहिया, सीटीएम एवं उप-जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र यादव, चुनाव नायब तहसीलदार दलीप सिंह, कानूगो सुनील डांगी, राजेश उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed