फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अलग-अलग हादसों में महिला सहित चार लोगों की मौत, एक गंभीर

अलग-अलग हादसों में महिला सहित चार लोगों की मौत, एक गंभीर

Sun, 03 Mar 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में महिला सहित चार लोगों की मौत, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को रफ्तार के कहर ने चार लोगों की जान ले ली। अलग-अलग हादसों में एक महिला सहित बाइक पर सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-71 पर गांव खेड़ा आलमपुर के निकट ब्रेजा कार की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार गांव रोहडाई निवासी कमलेश मजदूरी का काम करती थी। वे शुक्रवार को काम पर गांव रोझूवास निवासी राजमिस्त्री चरण सिंह के साथ जा रही थी। एनएच-71 पर गांव खेड़ा आलमपुर के निकट एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। दोनों को यहां के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से कमलेश को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। रोहतक ले जाते समय रास्ते में ही कमलेश ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर रोहडाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। भाड़ावास रोड पर गांव जाटूवास के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से शुक्रवार की रात एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गांव कोनसीवास निवासी 21 वर्षीय रिशु अपनी बाइक पर भाड़ावास रोड से जा रहे थे। गांव जाटूवास के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल कपूर सिंह ने बताया कि माडल टाउन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अलुसार गांव भांडोर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। गांव जैतड़ावास निवासी 34 वर्षीय धीरज खोरी रेलवे स्टेशन पर मुनीम का कार्य करते थे। 28 फरवरी की रात वे कुंड में आयोजित एक शादी समारोह से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। गांव भांडोर के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल धीरज को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटौदी रोड पर गांव मौजाबाद के निकट एक कार की टक्कर सेत सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गांव जाट सायरवास निवासी 48 वर्षीय राजकुमार शुक्रवार की शाम अपनी बाइक पर पटौदी से चिल्हड़ की ओर आ रहे थे। गांव मौजाबाद के निकट रेवाड़ी की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार कार ने राजकुमार को टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। संतुलन बिगड़ने से कार सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। घायल राजकुमार को यहां के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सभी मामलों में शिकायत के बाद अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed