फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   प्राणपुरा गांव में 51.62 लाख रूपये की लागत से निर्मित पेयजल बूस्टर व डीआईपाईप लाईन का शुभारंभ

प्राणपुरा गांव में 51.62 लाख रूपये की लागत से निर्मित पेयजल बूस्टर व डीआईपाईप लाईन का शुभारंभ

Sat, 02 Mar 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्राणपुरा गांव में 51.62 लाख रूपये की लागत से निर्मित पेयजल बूस्टर व डीआईपाईप लाईन का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में भ्रष्टाचार मिटाने के लिए अंत्योदय सरल केंद्र के माध्यम से 425 सेवाएं प्रदान की है। अब कार्यो को कराने के लिए एक ही छत के नीचे सुविधा मिल रही है तथा नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। वह शुक्रवार को प्राणपुरा गांव में 51.62 लाख रुपये की लागत से निर्मित पेयजल बूस्टर और डीआईपाइप लाईन का शुभारंभ करने बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बावल विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव ऐसा नहीं है जहां विकास कार्य नहीं हुआ हो या विकास कार्य नहीं चल रहा हो। गांव की गलियों और फिरनियों को पक्का करने का कार्य तेजी से करवाया गया है। क्षेत्र में खारे पानी की समस्या का निदान करने के लिए नहरी पेयजल योजनाएं भी बनवाई जा रही है। पेयजल की जो योजनाएं बावल विधानसभा क्षेत्र के लिए उपलब्ध करवाई गई है उनके पूरा होने पर आने वाले 30 वर्षों तक बावल विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की कोई कमी महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता रविंद्र गोठवाल, सरपंच ज्योति, सुरेंद्र सिंह नंबरदार, अभय सिह, अशोक व पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed