{"_id":"5ad1053e4f1c1b5c098b46b7","slug":"91523647806-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालकों से ईपीएफ और ईएसआई का लाभ दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालकों से ईपीएफ और ईएसआई का लाभ दिलाने की मांग
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल संचालकों से ईपीएफ और ईएसआई का लाभ दिलाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीटीएम डॉ. बिरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर दो स्कूल संचालकों पर अपने कर्मचारियों को ईपीएफ और ईएसआई का लाभ नहीं देने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि शहर के ये प्रतिष्ठित स्कूल कर्मचारियों को उनका हक देने की बजाय शोषण कर रहे हैं। आप कार्यकर्ता संजय शर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत शहर के चार स्कूलों से योग्य कर्मचारियों के ईपीएफ और ईएसआई के अंशदान के बारे में जानकारी मांगी थी। उन्होंने बताया कि भविष्य निधि से मिली जानकारी में सामने आया है कि शहर के दिल्ली रोड स्थित दो स्कूलों द्वारा 2017-18 में कुल 477 योग्य कर्मचारियों का इसका लाभ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार 15 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन वाले कर्मचारी पीएफ और ईएसआई काटा जाता है। उतना ही नियोक्ता द्वारा जमा कराया जाता है। दोनों ही स्कूलों द्वारा कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं देकर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा। उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजना से भी वंचित किया जा रहा है। ज्ञापन में इन स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में शंकर ग्रोवर, संजय रोहिल्ला, नीरज कुतुबपुर, विजयपाल, रमेश चंद, रघुवीर बबेरवाल, जितेंद्र यादव, धर्मवीर मौजूद रहे।