फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मनाएंगे काली होली

मनाएंगे काली होली

Wed, 21 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
मनाएंगे काली होली
मांगे पूरी करें सरकार नहीं तो 1 मार्च को मनाएंगे काली होली
विज्ञापन

रेवाड़ी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन संबंधित ऑल इंडिया यूटीयूसी का अनिश्चितकालीन धरना नेताजी सुभाष पार्क में प्रधान तारा देवी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की मांगों के बारे में विचारं-विमर्श किया गया। जिसमें भारी संख्या में जिला की कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं व आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाना बनाने वाली महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भारी संख्या में भाग लिया। विचार-विमर्श के बाद हरियाणा सचिव कृष्णा यादव ने बताया कि हमें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाये, 18 हजार रूपये मासिक वेतन दिया जाये, 45वें केंद्रीय श्रम समझौते को लागू किया जाये, रिटायरमेंट के बाद 5 हजार रूपये मासिक पेंशन दी जाये, सामाजिक सुरक्षा लागू की जाए, सहायिका का वेतन कार्यकर्ताओं से आधा दिया जाये, पीछे का 250 रूपये बकाया सहायिकाओं का वेतन एरियर के समेत दिया जाये, वेतन हर महीने की पहली तारीख को दिया जाये, गर्मी व सर्दी की पूरी छुट्टियां दी जाये, आईसीडीएस स्कीम को 5 मार्च 2018 को होने वाले बजट में बढ़ाया जाये, राशन अच्छी क्वालिटी का दिया जाये, कार्यकर्ताओं को रजिस्टर पूरा करने की ट्रेनिंग दी जाये, स्टेशनरी आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकार की तरफ से दी जाये, बाल सेविका व सहायिका से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका जो 1 जनवरी 2017 से अंडरटेक कर विभाग में लिया था उनका आज तक का वेतन, बच्चों का पोषाहार व केंद्रों का सामान शीघ्र दिलाया जाना शामिल है, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बीएलओ, पोलियो, मेडा जॉन तथा सबला आदि कार्य न लिया जाये इससे बच्चों को पोषाहार देने में बाधा होती है, सहायिका की वर्दी पहले वाली ही दोबारा लागू की जाये आदि निम्न मांगों को सरकार से पूरी करने के बारे में अवगत कराया। साथ ही हमारी मांगों का जल्दी समाधान नहीं किया गया तो 1 मार्च को काली होली मनायेंगे। इस अवसर पर हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के नेता हरिसिंह मुलोधिया, पीडब्ल्यूडी वर्कर यूनियन के चेयरमैन करतार सिंह, डीवाईओ के जिला सदस्य कामरेड नरेश कुमार, प्रो. अनिरूद्ध यादव, समाजसेवी कामरेड बलराम, महासचिव ऑल इण्डिया यूटीयूसी ने संबोधित किया। इस अवसर पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं एव सहायिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed