फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सप्ताह का शुभारंभ

सप्ताह का शुभारंभ

Fri, 12 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
सप्ताह का शुभारंभ
हेलमेट पहनने वालों को गुलाब, नहीं पहनने वालों को गेंदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
यातायात पुलिस ने वीरवार को जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया के निर्देशन में चलाए अभियान के तहत डीएसपी यातायात सुरेश कुमार हुड्डा ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। यहां हेलमेट पहनने वालों को गुलाब तो नहीं पहनने वालों को गेंदे का फूल दिया। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों की अनदेखी करना सड़क हादसों का मुख्य कारण है। कानून सबके लिए बराबर है। चाहे वह आम आदमी हो या सरकारी कर्मचारी। किसी को नहीं बख्शा जाएगा। सड़क पर वाहन चलाते समय यदि थोड़ी सी भी सावधानी बरती जाए तो हादसों में कमी लाई जा सकती है। सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस तथा सड़क सुरक्षा संगठन के सदस्यों की ओर से प्रमुख चौराहों पर कार्यक्रम का आयोजन कर वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं, तेज रफ्तार से वाहन को ना चलाकर निर्धारित गति में ही वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें। वाहन में क्षमता से अधिक भार ना भरें। वाहन को गलत साइड से ओवरटेक नहीं करें। धुंध के मौसम में फॉग लाइट का प्रयोग करें। बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाएं। ताकि रात के समय वाहन दिखाई दे सके। उन्होंने कहा सवारी में चलने वाले वाहन/ऑटो चालक अपने वाहन में, छत व बॉडी से बाहर सवारी को ना बैठाएं। वाहन/ ऑटो में सीमित आवाज में ही म्यूजिक बजाएं। यह अभियान 11 जनवरी से 17 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर यातायात प्रभारी सूरजभान, एसआई हरि सिंह, शहर यातायात प्रभारी विनोद कुमार, आरएसओ प्रदेश कार्यकारी सदस्य रमेश वशिष्ठ, विनोद पारिक, नितेश अग्रवाल, राजेश शर्मा, बिजेंद्र भारद्वाज, श्याम सुंदर गोयल व भारत भूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed