{"_id":"5f317ff18ebc3e3cb354eceb","slug":"9-employees-of-post-office-found-positive-rewari-news-rtk568229916","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य डाकघर में 6 कर्मचारी मिल चुके पॉजिटिव, आधे से ज्यादा स्टाफ क्वारंटीन, डाक सेवाएं हो रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य डाकघर में 6 कर्मचारी मिल चुके पॉजिटिव, आधे से ज्यादा स्टाफ क्वारंटीन, डाक सेवाएं हो रही प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के डाकघर के 9 कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आधे से अधिक स्टाफ को होम आइसोलेट किया गया है जिसके कारण शहर की डाक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इन कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पोस्ट ऑफिस अन्य कर्मचारियों के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं इतने पॉजिटिव केस डाकघर में मिलने के बाद भी प्रतिदिन करीब 300 लोग डाकघर पहुंच रहे हैं। कुल 15 पोस्टमैन में से 10 काम कर रहे हैं, जबकि 18 के लिपिक वर्गीय स्टाफ में से केवल 6 ही काम पर आ रहे हैं। 5 एमटीएस में से भी केवल 3 ही काम कर रहे हैं।
सोशल डिस्टेंस बनाए रखने में पुलिस का नहीं मिल रहा सहयोग
डाकघर के अधिकारियों द्वारा लगातार पुलिस प्रशासन से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए बार-बार पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गुहार लगाने के बावजूद भी डाकघर में पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं हो पाई है। प्रतिदिन अपने कार्यों से आने वाले 300 लोगों में सोशल डिस्टेंस बनाना डाकघर कर्मचारियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
पोस्टल कालोनी में भी संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 6 पर
डाकघर के नजदीक ही स्थित पोस्टल कालोनी में भी संक्रमितों का आंकड़ा 6 पर पहुंच गया है जिसके कारण डाकघर कर्मचारियों में भय की स्थिति बनी हुई है। कर्मचारियों पर सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का भी दबाव है। इतना ही नहीं एक गुरुग्राम में कार्यरत एक कर्मचारी की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
लोगों से अपील सोशल डिस्टेंस का करें पालन: एएसपी
डाकघर के सहायक अधीक्षक जवाहर सिंह ने बताया कि आधे से अधिक स्टाफ घर पर होने से काम भी प्रभावित हो रहा है। लेकिन जितने कर्मचारी हैं वे पूरा प्रयास कर रहे हैं जिससे लोगों के समक्ष कोई परेशानी न आए। पुलिस कर्मचारी की तैनाती नहीं होने से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने में परेशानी हो रही है। लोग अपने घरों के आसपास पहुंचने वाले पोस्टमैनों से योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। उनका प्रयास है कि डाक सेवाओं में किसी को कोई परेशानी न आए।