फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   85 thousand people got golden cards made in the district

जिले में 85 हजार लोगों ने बनवाए गोल्डन कार्ड

Sun, 17 Apr 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
85 thousand people got golden cards made in the district
रेवाड़ी। जिले में आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले में अब तक करीब 85 हजार लोगों ने ही गोल्डन कार्ड बनवाए हैं। 2011 के दौरान हुए सर्वेक्षण के आधार पर जिले में 2,05,177 लोगों के आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। इसके अलावा अर्धसैनिक बल के जवानों और उनके आश्रितों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

अब मई से परिवार पहचान पत्र के आधार पर 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय वालों को योजना के तहत पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में विभिन्न बीमारियों का निशुल्क उपचार व आपरेशन सुविधा मिलेगी। जिले में अब तक कुल दस हजार मरीज निशुल्क उपचार करा चुके हैं। लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड पैनल में शामिल अस्पतालों पर निशुल्क बनता है। कामन सर्विस सेंटर पर 30 रुपये देकर कार्ड बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन

---------
योजना के पैनल में ये अस्पताल
जिले में आयुष्मान योजना के तहत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में नागरिक अस्पताल रेवाड़ी व कोसली, 28वीं बटालियन आइटीबीपी, रेलवे अस्पताल रेवाड़ी शामिल हैं। निजी अस्पतालों में मार्स अस्पताल, विराट अस्पताल, पुष्पांजलि, डा. एसपी यादव मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, डा. बीआर यादव अस्पताल, सिग्नस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, रिती आई केयर अस्पताल, आई क्यू विजन प्राइवेट लिमिटेड, कैप्टन नंदलाल यादव अस्पताल, धीर अस्पताल कोसली, आर यादव सर्जिकल एंड रेखा आई अस्पताल, सावित्री देवी अस्पताल, ललिता मेमोरियल अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड, देव ज्योति अस्पताल, सिगला अस्पताल, दीप अस्पताल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कोट
आयुष्मान भारत योजना के तहत बिना गोल्डन कार्ड बनवाए स्वास्थ्य उपचार नहीं होगा। अब जल्द ही परिवार पहचान पत्र में शामिल 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय वालों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 14555 या 1800-1800-4444 पर या नागरिक अस्पताल स्थित आयुष्मान भारत पूछताछ केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।
-डॉ. विशाल राव, उप सिविल सर्जन एवं आयुष्मान योजना नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed