फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   8200 students took the tenth English exam

Rewari News: 8200 विद्यार्थियों ने दी दसवीं अंग्रेजी की परीक्षा

Tue, 04 Mar 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
8200 students took the tenth English exam
हिंदू स्कूल परीक्षा केंद्र में पेपर देकर बाहर आते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 53 केंद्रों पर 8200 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से 3:30 बजे तक हुई। कहीं नकली की शिकायत नहीं मिली।
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा फोटो स्टेट मशीनों, जेरॉक्स मशीनों, फैक्स मशीनों, डुप्लीकेट मशीनों और अन्य संचार गतिविधियों के संचालन पर भी रोक है। वहीं, विद्यार्थियों की गहन चेकिंग करके ही परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया जा रहा था। रोल नंबर देखकर विद्यार्थी क्लास में पहुंच रहे थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ जमा न हो इसे लेकर पुलिस भी लगातार ध्यान रखे हुई थी। वहीं, परीक्षा केंद्र से पेपर देकर बाहर आए परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। अधिकांश परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर सामान्य था। परीक्षा में प्रश्न आसान थे और विद्यालय में उन्होंने जो पढ़ा था उसी से सवाल पूछे गए थे।
विज्ञापन

छात्र प्रीतम ने बताया कि पेपर काफी आसान था। पेपर देखने के बाद पहले उसे पूरा पढ़ा। पेपर में जो पहले आता था उसे पहले किया। स्कूल में जो पढ़ाया गया उसी से प्रश्न पूछे गए। रमन ने कहा कि उन्होंने जैसी तैयारी की थी, पेपर भी उसी के अनुरूप आया हुआ था। इस लिए पेपर हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। लक्की ने कहा कि पेपर बेहद आसान था, जिसे उन्होंने निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लिया था। शेष समय में उन्होंने पेपर व उत्तर पुस्तिका का मिलान किया। विद्यार्थी हर्ष ने कहा कि पेपर काफी आसान था, इससे अंग्रेजी में अच्छे नंबर आने की पूरी उम्मीद है। अब वह अपने अगले पेपर की तैयारी में जुट जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन




आज होगी 12वीं की भौतिक विज्ञान की परीक्षा
हरियाणा बोर्ड में 4 मार्च को 12वीं की भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित होगी, जबकि 5 मार्च को 10वीं की संस्कृत, उर्दू, कला, कंप्यूटर विज्ञान, गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होनी है।



-
वर्जन
10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।-दुलीचंद यादव, बोर्ड सुपरिटेंडेंट रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed