फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   निजी बसों के शामिल करने के विरोध में की जा रही हड़ताल से 40 लाख रुपये का नुकसान

निजी बसों के शामिल करने के विरोध में की जा रही हड़ताल से 40 लाख रुपये का नुकसान

Fri, 19 Oct 2018 12:46 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
निजी बसों के शामिल करने के विरोध में की जा रही हड़ताल से 40 लाख रुपये का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। रोडवेज बेड़े में निजी बसों को शामिल करने और सितंबर माह में आयोजित की गई हड़ताल के दौरान एस्मा के तहत दर्ज किए गए मामलों को वापस लेने की मांग को लेकर कर्मचारियों में रोष बढ़ने लगा है। अब रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में प्रबंधक निरीक्षक, उपनिरीक्षक व क्लर्क भी उतर आए हैं। वहीं सरकार ने कड़ा रूख अपनाते हुए तालमेल कमेटी में शामिल पांचों यूनियनों के प्रधानों को नोटिस देने के साथ ही 284 चालक व परिचालकों के खिलाफ एस्मा के तहत केस दर्ज करा दिया है। दो चालक व एक परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा मिनिस्ट्री स्टाफ के डिपो प्रधान बीरसिंह को सुबह शहर के आंबेडकर चौक के समीप गिरफ्तार कर सस्पेंड कर दिया है। प्रोबेशन पीरियड के तहत कार्य करने वाले 39 में से 20 कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। जिले में रोडवेज की ओर से बिना परिचालकों के 24 बसों का संचालन किया गया।

मैनेजमेंट स्टाफ भी हुआ हड़ताल में शामिल
सरकार के आदेश के बाद वीरवार को मैनेजमेंट स्टाफ को रोडवेज बसों में परिचालक के रूप में कार्य करने से मना कर दिया। इसके साथ ही वे लोग हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के समर्थन में उतर आए और धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि वे हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के साथ हैं। उनका कार्य परिचालन करना नहीं है। वर्कशॉप के मिस्त्रियों ने भी टिकट काटने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस बल रहा तैनात
हड़ताल के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद भी रोडवेज प्रशासन हड़ताल को विफल करने में कामयाब नहीं हो पाया। स्थगन आदेश और एस्मा की परवाह किए बगैर रोडवेज कर्मचारियों ने बसों का संचालन नहीं होने दिया। जबकि लगभग 500 से अधिक कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए और वे ड्यूटी पर ही नहीं आए। इसकी वजह से बसों का संचालन भी नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज को 35 लाख से अधिक का नुकसान
रेवाड़ी डिपो के बेडे़ में शामिल 151 बसों में से लगभग 130 बसें रोड पर दौड़ती है, जिनसे प्रतिदिन लगभग 14 लाख रुपये की आय होती है। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से विभाग को तीन दिन में करीब 35 लाख रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है।

प्राइवेट बसों ने बढ़ाए चक्कर
रोडवेज बसों की हड़ताल के कारण प्राइवेट बस संचालकों ने अपनी बसों के चक्कर बढ़ा दिए हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर प्राइवेट बस संचालकों द्वारा अधिक किराया वसूल किए जाने की बात सामने आई है, लेकिन अधिकांश बसों में सामान्य दिनों की तरह ही किराया वसूला जा रहा है। प्राइवेट बसों के अधिक संचालन के कारण लोगों को ज्यादा समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed