फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल आज से, समर्थन आई यूनियन....14

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल आज से, समर्थन आई यूनियन....14

Tue, 16 Oct 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल आज से, समर्थन आई यूनियन....14
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। रोडवेज बेड़े में प्राइवेट बसों को अनुबंध के तौर पर शामिल करने और एस्मा के तहत दर्ज किए मामलों को लेकर रोडवेज की तालमेल कमेटी की अगुवाई में विभिन्न यूनियनों ने फिर दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। रोडवेज कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन ने भी पुख्ता कदम उठाए हैं। बसों का संचालन सुचारू रूप से जारी रखने के लिए रोडवेज बस स्टैंड और कार्यशाला में पुलिस बल की तैनाती के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी लगा दिए गए हैं। उधर रोडवेज की तालमेल कमेटी के अगुवाई में यूनियन पदाधिकारियों ने बैठक करके हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।
शहर के बस स्टैंड परिसर में सोमवार को तालमेल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोडवेज कर्मचारियों ने 16 व 17 अक्तूबर की प्रदेशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा और सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा 720 प्राइवेट बसों को अनुबंध पर शामिल करना गलत है। बैठक में सूबेसिंह यादव, प्रधान पवन यादव, सचिव छोटेलाल, रोडवेज यूनियन के प्रधान राजपाल यादव, प्रधान रवि यादव, प्रधान कैलाशंचद, राजेश कुमार, रतिराम, सतीश मस्तापुर, राजेंद्र टींकला, धर्मबीर खोड, विकास यादव पुंसिका, प्रवीन यादव, प्रधान उधमसिंह, अरविंद कुंडु व रामअवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बस स्टैंड-कार्यशाला में प्रदर्शन पर स्थगन आदेश, एस्मा लागू
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से निपटने के लिए रोडवेज प्रशासन ने अदालत से सोमवार को बस स्टैंड और कार्यशाला परिसर के 200 मीटर दायरे में किसी भी तरह प्रदर्शन, बैठक सहित अन्य विरोधी गतिविधियों पर रोक के लिए अदालत से स्थगन आदेश ले लिया है। यदि कोई भी कर्मचारी संगठन प्रदर्शन या बसों के संचालन में अवरोध पैदा करते हैं तो उन पर अदालत की अवमानना का वाद चलाया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने एस्मा को भी पूर्ववत की तरह लागू रखा है। सितंबर माह में हुई हड़ताल के दौरान भी स्थानीय डिपो के 14 कर्मचारियों पर एस्मा के तहत केस दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए चालकों को जारी किए नोटिस
रोडवेज प्रबंधन द्वारा हाल में ही भर्ती हुए डिपो के 42 चालकों को नोटिस जारी करते हुए हड़ताल में भाग लेने की स्थिति में उनकी सेवाएं समाप्त करने की चेतावनी दी है। सोमवार को महाप्रबंधक कार्यालय की तरफ से सभी 42 चालकों को नोटिस देकर इस बात के लिए आगाह किया गया है।
सुबह साढ़े चार बजे से होता है संचालन
रेवाड़ी डिपो से सुबह साढ़े चार बजे बसों का संचालन प्रारंभ होता है। रोडवेज कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने अपनी तमाम लंबी दूरी की बसों को वापस बुला लिया है। इसके अलावा शाम को दिल्ली-चंडीगढ़ को छोड़कर अन्य स्थानों की लंबी दूरी की बसों को नहीं भेजा गया है। वहीं बसों के संचालन के लिए पुलिस बल भी लगाया है जो कि रात को ही बस स्टैंड पर तैनात हो जाएगा।

--------------------
हड़ताल को देखते हुए हमारी तरफ से सभी प्रबंध कर लिए गए हैं और हर हाल में बसों का संचालन किया जाएगा। बस स्टैंड व कार्यशाला के 200 मीटर दायरे में धरना-प्रदर्शन पर स्थगन आदेश हो चुके हैं। रात को ही पर्याप्त पुलिस बल पहुंच जाएगा और सुबह पुलिस की मदद से बसों का संचालन किया जाएगा।
-बलवंत सिंह गोदारा, महाप्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed