फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सुबह आठ से शाम चार बजे तक चलेगी सिटी बस

सुबह आठ से शाम चार बजे तक चलेगी सिटी बस

Sat, 08 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सुबह आठ से शाम चार बजे तक चलेगी सिटी बस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। करीब दो साल से बंद पड़ी शहर की सिटी बस सेवा सोमवार को फिर से शुरू हो जाएगी। अमर उजाला द्वारा चलाए अभियान के बाद रोडवेज प्रबंधन की तरफ से इसका संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। बस का संचालन बस स्टैंड से आंबेडकर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, झज्जर चौक से रेलवे स्टेशन होकर किया जाएगा। नाईवाली चौक पर कायम डायवर्जन की समस्या बस संचालन में आड़े नहीं आएगी।
शहर में रोडवेज प्रबंधन द्वारा अप्रैल 2014 में सिटी बस सेवा का संचालन प्रारंभ किया था। करीब दो साल तक बस का संचालन करने के बाद वर्ष 2016 में शहर के नाईवाली चौक पर लगने वाले जाम के मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। वाहनों का रूट डायवर्जन करके नाईवाली आरओबी के नीचे कर दिया था। इस डायर्वजन के बाद से रोडवेज बसों का पुल के नीचे से निकल पाना संभव नहीं था जिसके कारण रोडवेज प्रबंधन को बस का संचालन बंद करना पड़ा था। इस वजह से पिछले दो साल से भी अधिक समय से बस का संचालन बंद था। अब शहर की आबादी लगभग डेढ़ लाख से भी ऊपर हो चुकी है और बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के साथ बाजारों तक आने जाने के लिए केवल ऑटो ही सहारा है। ऑटो चालकों द्वारा न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं अपितु इनकी अधिक संख्या के कारण शहर में जाम की भी स्थिति रहती है। ऑटो चालकों द्वारा मनमाफिक किराया भी वसूला जाता है। इस समस्या के मद्देनजर अमर उजाला की तरफ से सिटी बस सेवा के संचालन की मांग को लेकर अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत शहर के सामाजिक, राजनीतिक संगठनों की तरफ विधायक को भी ज्ञापन दिया गया। इसके बाद रोडवेज प्रबंधन ने इस मांग को जायज मानकर करीब दस दिन पहले रूट सर्वे किया था। इसमें संचालन सही होने और यात्रियों के रुझान को देखकर अब सोमवार से बस का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल व स्टेशन पहुंचेंगे जल्द
ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऑटो के लिए वन-वे सिस्टम लागू किया हुआ है। इसके तहत ऑटो बस स्टैंड से नाईवाली चौक होकर स्टेशन तक जाएंगे। सिटी बस का संचालन बस स्टैंड से अंबेडकर चौक, लियो चौक, धारूहेड़ा चुंगी, आजाद चौक, नागरिक अस्पताल, ट्रामा सेंटर, झज्जर चौक, रेलवे स्टेशन, नाईवाली चौक, भाड़ावास चौक से होते बस स्टैंड तक किया जा रहा है। इससे उन यात्रियों को सबसे अधिक सहूलियत होगी जिनको धारूहेड़ा चुंगी, नागरिक अस्पताल, ट्रामा सेंटर और रेलवे जल्द पहुंचना है। इस रूट से जल्द पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से संचालन, किराया पांच रुपये और दस रुपये
सिटी बस सेवा का संचालन सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। बस स्टैंड के बाहर से हर आधा घंटा से भी अधिक समय के अंतराल पर सिटी बस सेवा उपलब्ध होगी। वहीं रोडवेज ने सिटी बस सेवा का किराया पांच रुपये और दस रुपये तय किया है। बस स्टैंड से सीधे स्टेशन तक जाने वाले यात्रियों से दस रुपये और इससे पहले बीच में उतरने वाले यात्रियों से पांच रुपये किराया लिया जाएगा। ऑटो चालक एक किमी दूरी के भी दस रुपये वसूलते हैं।


सिटी बस सेवा को लेकर शहरवासियों की काफी मांग आ रही थी। इस मांग को ध्यान में रखकर सोमवार से बस का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बस का संचालन होगा। इसके बाद बसों की संख्या और भी बढ़ाई जाएगी। - बलवंत सिंह गोदारा, महाप्रबंधक रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed