फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हुआ जोरदार स्वागत

हुआ जोरदार स्वागत

Sat, 14 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
हुआ जोरदार स्वागत
चुनाव से पहले जनता को पाई-पाई का देंगे हिसाब : रामबिलास शर्मा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि वर्ष 2019 का चुनाव काबिलियत के आधार पर लड़ा जाएगा जिसमें सरकार के कार्यों की परख होगी। प्रदेश सरकार पूरी तरह से विकास एवं जनता से जुड़े हितों के लिए कार्य कर रही है तथा चुनाव में उतरने से पहले जनता को पाई-पाई का हिसाब दिया जाएगा। भाजपा से बेहतर एवं पारदर्शी शासन कोई भी सरकार नहीं दे सकती हैं।
जिलास्तरीय डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह में भाग लेने शिक्षा मंत्री डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 119 स्कूलों में यूकेजी, एलकेजी कक्षाओं में अंग्रेजी विषय पढ़ाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करने का निर्णय लिया है। जिन स्कूलों में संस्कृत शिक्षक लगाने की मांग आएगी वहां तुरंत संस्कृत शिक्षक का पद स्वीकृत करके नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों के बारे में उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में जूते, जुराबें, टाई व पुस्तकें बेची जाती हैं और एडमिशन के समय दाखिला व बिल्डिंग फंड लिया जाता है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए अगले सप्ताह तक हिदायत जारी कर दी जाएगी। कोई भी स्कूल एडमिशन व बिल्डिंग फंड के नाम पर फंड वसूल नहीं कर सकेगा। बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की मान्यता के बारे में पुनर्विचार किया जा रहा है। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने विश्वकर्मा स्कूल का निरीक्षण किया और बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा कर 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, जिलाध्यक्ष योगेंद्रल पालीवाल, प्रीतम चौहान, अमित यादव, सुरेश हालूहेडा, चांदनी चांदना, ऊषा आर्य, दीपा भारद्वाज व राजेंद्र पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कार्यालय में किया स्वागत
गढ़ी बोलनी रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, आने वाले लोकसभा तथा विधानसभा के चुनावों में पार्टी फिर सत्ता में जोरदार वापसी करेंगी। इस अवसर पर विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, कोसली विधायक बिक्रम सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, प्रीतम चौहान, लक्ष्मण यादव, अमित यादव, रामदत्त भारद्वाज, श्योताज नंबरदार, हुकम सिंह, रण सिंह, बीरेंद्र सिंह छिल्लर मौजूद थे।


....पहले ही मना गए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिन
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर का जन्मदिन तीन दिन बाद है। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव के कार्यकाल में शिक्षा मंत्री को जब पता चला कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का तीन बाद जन्मदिन है तो उन्होंने पहले ही अपनी तरफ से शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया तथा जन्मदिन की बधाई देकर आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता वरुण चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बहल में कॉलेज की मांग पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed