फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नचीता और नुपेश सौ मीटर में दौड़े सबसे तेज

नचीता और नुपेश सौ मीटर में दौड़े सबसे तेज

Wed, 21 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
नचीता और नुपेश सौ मीटर में दौड़े सबसे तेज
नचीता और नुपेश सौ मीटर में दौड़े सबसे तेज
विज्ञापन

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में मंगलवार को प्रथम इंटर कॉलेज खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबंधित कई महाविद्यालयों ने भाग लिया। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कार्यक्रम का विधिवत रूप से आरंभ किया। 100 मीटर दौड़ में नचीता तथा नुपेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर विधायक ने विश्वविद्यालय में हो रही खेलकूद गतिविधियों की प्रशंसा की। कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते कहा कि हम यहां से विश्वस्तरीय खिलाड़ी पैदा करेंगे। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में खेलकूद अकादमी आरंभ की जाएगी। कुलसचिव डॉ. मदनलाल ने कहा कि हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा शिक्षणेतर गतिविधियों के आयोजन का लगातार कर रहे हैं। हमारे विद्यार्थी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यातिथि कुलपति व कुलसचिव द्वारा विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। खेल निदेशक प्रो. संतोष शर्मा तथा एथलेटिक्स कोच देवेन्द्र ढ़ाका ने बताया कि बुधवार को कबड्डी तथा रस्साकस्सी की प्रतियोगिता होगी और विजेता प्रतिभागियों को समापन समारोह के अवसर पर पारितोषिक भी दिया जाएगा। इस अवसर पर धीरज यादव, सुरेंद्र मलिक, सतबीर सिंह, अनिल कुमार, शमशेर सिंह, चंद्रकला, अमित कुमार, नीतिन यादव, धर्मवीर यादव एवं सुनील उपस्थित थे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के ये रहे परिणाम
प्रतियोगिता में 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में राजकीय कॉलेज नांगल चौधरी सेे नचीता प्रथम, राजकीय कॉलेज कोसली से सुनीता द्वितीय, रवीना एम.पी कॉलेज धनौंदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर लड़कों की दौड़ में केएलपी कॉलेज रेवाड़ी से नुपेश प्रथम, यूटीडी से रोबिन द्वितीय तथा आरपीएस नारनौल से आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर लड़कियों की दौड़ में एसकेजीसी, कंवाली से किरण प्रथम, राजकीय कॉलेज रेवाड़ी से शीतल ने दूसरा तथा राजकीय कॉलेज कोसली से ललिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मी. लड़कों की दौड़ में केएलपी कॉलेज रेवाड़ी से अंकित प्रथम, आबीएस जैनाबाद से वंश यादव ने दूसरा तथा आबीएसडी कॉलेज नारनौल से आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की लंबी कूद में शीतल प्रथम, रवीना द्वितीय तथा पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कों की लंबी कूद में रोबिन प्रथम, राहुल ने दूसरा एवं जोगिन्द्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed