{"_id":"5a57b5564f1c1b33198b47b9","slug":"81515697494-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी के साथ लगवाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैटरी के साथ लगवाये
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलईडी सोलर स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम लीथियम बैटरी के साथ लगवाएं : एडीसी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग (हरेडा) हरियाणा द्वारा एलईडी सोलर स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम लीथियम बैटरी के साथ अनुदान पर लगाने का निर्णय लिया है। इसकी कुल कीमत करीब 15 हजार रुपये प्रति लाइट है। इस पर हरियाणा और भारत सरकार ने 8500 रुपये प्रति लाइट अनुदान राशि गैर वाणिज्यिक संस्थान जिला परिषद नगर परिषद कार्पोरेशन, ग्रुुप हाऊसिंग सोसायटी, पंजीकृत कालोनी, ग्राम पंचायतें, ब्लाक समितियां आदि को दी जाएंगी। उक्त इच्छुक संस्थाएं 10 दिन के अंदर अपना प्रस्ताव और लिखित में सहमति दें कि वे उपयुक्त लाभकर्ता राशि 6500 रुपये प्रति लाइन खर्च करने को तैयार हैं। अपना प्रस्ताव अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य परियोजना अधिकारी नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग रेवाड़ी को भेजना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि एलईडी सोलर स्ट्रीट लाइटिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लगवाई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी व सहायक परियोजना अधिकारी से लघु सचिवालय रेवाड़ी के कमरा नंबर 205 में किसी भी कार्य दिवस के दौरान संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9467395240 व 9416151225 पर भी संपर्क किया जा सकता है।