{"_id":"5a4a89cf4f1c1b8d698c4f14","slug":"81514834383-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवें
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
जीएम के खिलाफ धरना नौंवे दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी रेवाड़ी डिपो की ओर से रोडवेज महाप्रबंधक के खिलाफ राजीव गांधी चौक पर चल रहा धरना सोमवार को नौंवे दिन भी जारी रहा। यहां भूख हड़ताल पर बैठे कैलाश गुर्जर और सावंत सिंह ने 24 घंटे की भूख हड़ताल पूरी की। इसके बाद अरविंद कुमार और प्रवीण कुमार भूख हड़ताल पर बैठे। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान हीरालाल ने होर्डिंग मामले की जांच और महाप्रबंधक का तबादला करने की मांग की। धरने में राजेंद्र टीकला, धर्मवीर, देवेंद्र तिवाड़ी, सतीश मस्तापुर, संजय, राजपाल, धर्मवीर आदि कर्मचारी मौजूद थे। उधर, दूसरी ओर जीएम समर्थक यूनियन ने प्रेसनोट जारी कर कहा कि जिल लोगों ने कुछ दिन पूर्व धरना दे रहे कर्मचारियों का विरोध किया था। अब उनमें से ही कुछ लोग धरने पर बैठकर जीएम के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।