फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   800 drivers fined for breaking traffic rules

Rewari News: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 800 वाहन चालकों के चालान

Mon, 11 May 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 11 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
800 drivers fined for breaking traffic rules
वाहन चालक की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस प्रशासन की ओर से चार से 10 मई तक चलाए गए अभियान के तहत ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 800 वाहन चालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज डीजे, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग, लेन चेंज नियमों की अवहेलना तथा बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ने जैसी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 9 चालकों के चालान किए। इसके अतिरिक्त तेज डीजे और प्रेशर हॉर्न के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण फैलाने तथा बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़कर असामाजिक व्यवहार करने वाले एक वाहन चालक पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने वाले 790 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में ड्राइविंग से बचें, ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें तथा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed