फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   80 thousand rupees were cheated by sending a message about brother's accident

Rewari News: भाई के एक्सीडेंट का मैसेज भेजकर ठगे 80 हजार

Sun, 01 Jun 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees were cheated by sending a message about brother's accident
बावल। व्हाट्सएप पर भाई के एक्सीडेंट का झूठा मैसेज भेजकर 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित जितेंद्र कुमार यूपी के कौशांबी जिले के शीतलपुर अंदावा गांव का रहने वाला है। यहां बावल में किराए के मकान में रहता है। जितेंद्र ने बताया कि 22 मई को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला। मैसेज में उनके भाई के एक्सीडेंट की सूचना दी गई। जब जितेंद्र ने अपने भाई बीरेंद्र कुमार को फोन किया तो उनका फोन बंद मिला। इसके बाद बीरेंद्र की फोटो मांगने पर ठग ने अस्पताल का नाम बता दिया। उन्होंने इलाज के लिए 80 हजार रुपये की मांग की। जितेंद्र ने फोन-पे के जरिए पैसे भेज दिए। पैसे मिलने के बाद ठग ने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में जितेंद्र को ठगी का पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed