फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   76 infected found, total cases 478

76 संक्रमित मिले, कुल मामले 478

Wed, 02 Feb 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
76 infected found, total cases 478
रेवाड़ी। कोरोना की रफ्तार जिले में धीरे-धीरे कम होने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को 76 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं 44 ने कोरोना को मात दी। अब संक्रमितों के कुल मामले 478 हैं। जिले में संक्रमण दर 4.16, कोरोना से स्वस्थ होने वाले का आंकड़ा 96.92 व मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को कोरोना के कुल मामले 446 थे। अब बुधवार को 1308 के सैंपल लिए गए, वहीं 1014 की रिपोर्ट लंबित है। इसके अलावा बुधवार को रेवाड़ी से 25, बावल से 8, मीरपुर से 16, नाहड़ से 3, गुरावड़ा से 9 व खोल खंड से 15 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिले अब तक 575244 के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं 23874 कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा 23138 ने कोरोना को मात दी है। वहीं, 3680 लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन

------------------------
41798 को लगी वैक्सीन की डोज
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 41798 किशोरों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है। वहीं बुधवार को 938 किशोरों ने टीकाकरण अभियान में हिस्सा लिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब 14 लाख 33 हजार 609 को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं 755061 को वैक्सीन की पहली, 628384 को वैक्सीन की दूसरी डोज व 7428 को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। बुधवार को 397 को पहली, 1411 को दूसरी व 394 को बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पॉजिटिव का आंकड़ा
तारीख मरीज ठीक हुए मिले केस संक्रमितों की कुल संख्या
2 फरवरी 76 44 478
1 फरवरी 129 69 446
31 जनवरी 125 125 506
30 जनवरी 76 83 562
29 जनवरी 125 119 554
28 जनवरी 182 87 560
27 जनवरी 216 174 655
26 जनवरी 229 81 697
25 जनवरी 214 123 845
24 जनवरी 190 135 936
23 जनवरी 169 118 991
22 जनवरी 209 184 1042
-----------------
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले 478 हैं। कोरोना की रफ्तार कम हुई है, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। लोगों को गाइड लाइन का पालन करने के साथ ही समय पर वैक्सीन लगवानी चाहिए।
-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed