{"_id":"5ccf2d10bdec22073a5fc461","slug":"71557081360-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : उपायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने कहा है कि 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी ड्यूटी में कोताही न बरतें, चुनाव ड्यूटी में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रविवार को 505 माइक्रो ऑब्जर्वर तथा 50 रिजर्व माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा रविवार को केएलपी कॉलेज के सभागार में माइक्रो ऑब्जर्वर प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए नियुक्त किए गए माइक्रो ऑब्जर्वर का अपना अहम रोल होता है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि वे चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई नई हिदायतों को ध्यान पूर्वक पढ़ें व अभ्यास करें। सीईओ हरियाणा की ओर से जारी वीडियो को भी अवश्य देखें ताकि चुनाव के समय कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व है। उन्होंने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर मॉक पोल का पर्वेक्षण करेंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि मॉक पोल के उपरांत कंट्रोल यूनिट जीरो रहें व पोलिंग एजेंट की उपस्थिति उम्मीदवारों के अनुसार प्रोफोर्मा में दर्ज करेंगे। इसके अलावा माइक्रो ऑब्जर्वर चुनाव प्रक्रिया के अनुसार मतदाताओं को वोट डालने की पूरी प्रक्रिया की सुचारु रूप से होने की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इस बात पर जोर दिया कि माइक्रो ऑब्जर्वर अपनी वोट पोस्टल बैलेट अथवा चुनाव ड्यूटी सर्टिफिकेट के अनुसार डालना सुनिश्चित करें। आठ मई को सायं 5 बजे केएलपी कॉलेज के सभागार में जनरल ऑब्जर्वर सभी माइक्रो ऑब्जर्वर को दिशानिर्देश देंगे। सभी माइक्रो ऑब्जर्वर का इस बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिला में चुनाव की 505 लोकेशन है। 20 पिंक बूथ बनाए गए हैं, इन पिंक बूथों पर सभी महिलाएं तैनात होगी। रविवार को 505 माइक्रो ऑब्जर्वर और 50 रिजर्व माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया है। माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रोजेक्ट के माध्यम से पूरी प्रक्रिया भी दिखाई गई। इस अवसर पर बावल विधानसभा क्षेत्र के एआरओ एवं एडीसी प्रदीप दहिया, सीटीएम एवं उप-जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र यादव, चुनाव नायब तहसीलदार दलीप सिंह, कानूगो सुनील डांगी व राजेश सहित माइक्रो ऑब्जर्वर उपस्थित थे।