{"_id":"5c7ec98dbdec22140d569507","slug":"71551813005-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कार्य करने वाले सीएसीसी सेंटर संचालकों को किया सम्मानित---6","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कार्य करने वाले सीएसीसी सेंटर संचालकों को किया सम्मानित---6
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला सचिवालय सभागार में प्रोजैक्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाइव श्रमिकों को दिखाया गया। इस अवसर पर नगराधीश रविंद्र यादव ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी-मानधन योजना लागू की है। योजना का लाभ लेने के लिए सभी अटल सेवा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते है। पंजीकरण के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के श्रमिक इस योजना का लाभ लेने के पात्र है और यह योजना पूर्ण रूप से ऐच्छिक है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है जो श्रमिकों के हित के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है। इस मौके पर नगराधीश ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन के पंजीकृत प्रमाण पत्र भी लाभार्थियों को वितरित किये। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के कार्य में पंजीकरण करने में अव्वल रहने वाले सीएसीसी सेंटर सीहा के संजीव कुमार, कालका गांव के पवन कुमार, जीवली बाजार के सागर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।