{"_id":"5c704d82bdec2254606a7875","slug":"71550863746-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में शार्ट सर्किट से जोरदार धमाके के साथ लगी आग, साढ़े 4 लाख की नकदी हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में शार्ट सर्किट से जोरदार धमाके के साथ लगी आग, साढ़े 4 लाख की नकदी हुई राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में शार्ट सर्किट से जोरदार धमाके के साथ लगी आग, साढ़े 4 लाख की नकदी हुई राख
-आग के धुएं से कर्मचारी हुआ बेहोश
-कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में मची भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो
खोल। क्षेत्र के गांव पाली-गोठड़ा स्थित पीएनबी की शाखा में दोपहर बाद करीब तीन बजे कैश काउंटर पर में धमाके साथ ही अचानक आग लग गई, जिससे बैंक में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। आग के कारण कैश काउंटर में रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। इस दौरान एक कर्मचारी भी बेहोश हो गया, जिसे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आगे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया।
पुलिस के अनुसार गांव पाली-गोठड़ा में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बैंक के कर्मचारी अपने कार्यों में व्यस्त थे। कर्मचारी जगदीश कैश काउंटर पर रुपये गिन रहा था। इसी दौरान अचानक नोट गिनने वाली मशीन में धमाका हुआ तथा मशीन में आग लग गई। देखते की देखते आगे की लपटें तेज हो गई। बैंक में आग लगने से कर्मचारियों व बाहर खड़े उपभोक्ताओं में भगदड़ मच गई। कर्मचारियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। आग की सूचना तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके साथ ही ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारण बैंक का फर्नीचर के अलावा काउंटर में रखे करीब साढ़े चार हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई।
आग के धूआं से बेहोश हुआ कर्मचारी
कैश काउंटर पर रुपये गिन रहा कर्मचारी जगदीश आगे के तेज धूआं के कारण बेेहोश होकर वहीं गिर गया। बैंक कर्मचारियों ने उसे तुरंत शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत सामान्य है। बताया गया है कि कर्मचारी बैंक के अंदर था, धुआं में दम घुटने से कर्मचारी बेहोश हो गया।
विज्ञापन
वर्जन
दोपहर के समय लंच होने के कारण सभी कर्मचारी भोजन कर रहे थे। कुछ बैंक के कार्य कर रहे थे। बैंक में उपभोक्ता भी मौजूद थे। अचानक धमाके के साथ ही मशीन में आग लग गई, जिससे साढ़े चार लाख रुपये की नकदी व बैंक का फर्नीचर जल गया।
विजयपाल, शाखा प्रबंधक