फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ठंड

ठंड

Sat, 29 Dec 2018 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
ठंड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। नववर्ष के नजदीक आने के साथ ठंड का पहरा भी कड़ा होता जा रहा है। शुक्रवार को जिला के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं आया लेकिन दोपहर चली सर्द हवाओं ने दिनभर ठिठुरे रहे। मौसम साफ होने से निकली धूप भी ठंड से राहत नहीं दे पाई। उधर, शाम होते ही सर्दी का भी असर काफी बढ़ गया जिससे बाजारों में सन्नाटा पसर गया।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया और अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं वीरवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में हुई मामूली बढ़ोतरी के बाद दोपहर के समय चली सर्द हवा ने लोगों को दिनभर ठिठुराया। इसकी वजह से पार्कों में आम दिनों की तरह काफी अधिक लोगों की चहल-पहल रही। हालांकि दो दिनों कोहरा लगभग छट गया जिससे भी न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी आ रही है। शुक्रवार को सुबह के समय मामूली कोहरा छाया रहा लेकिन अन्य दिनों के मुकाबले यह कम होने के कारण न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह से जिला में न्यूनतम तापमान एक डिग्री से दो डिग्री के बीच रहा है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे कारण रात से ञही कड़ाके की ठंड का असर बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed