फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रोजगार के लिए गरजे बेरोजगार

रोजगार के लिए गरजे बेरोजगार

Thu, 11 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
रोजगार के लिए गरजे बेरोजगार
रोजगार के लिए गरजे बेरोजगार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। राष्ट्रीय मोर्चा पार्टी के आह्वान पर दक्षिण हरियाणा के बेरोजगार युवाओं ने बुधवार को रोजगार के लिए प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिला सचिवालय में सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
इससे पूर्व नेहरू पार्क में बेरोजगार युवाओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के अध्यक्ष उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री को कई पत्र लिख चुके हैं। लेकिन सरकार ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की हैं। उन्होंने बताया कि कंपनियों की ओर से दक्षिण हरियाणा की बहुत ज्यादा उपजाऊ भूमि अधिगृहित करने के बाद हमारे युवा बेरोजगार हो रहे हैं। कानून के हिसाब से 18 से 20 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से मिलनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम वेतन 15000 हजार देना चाहिए। अगर सरकार हमारी मांग पर जल्दी से कार्रवाई नहीं करती तो हमें आगे की रणनीति तैयार करेंगे। जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कौशिक ने बताया कि युवाओं को योग्यता के हिसाब रोजगार देना चाहिए। युवाओं को स्थानीय कंपनियों में स्थाई रोजगार देना चाहिए। इस मौके पर वैभव, नवीन माजरा, नितिन, कर्ण, कुलदीप, राममेहर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

--------------------
सक्षम योजना में नहीं रुचि
राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं को सक्षम बनाने के लिए नवंबर 2016 में प्रदेश में सक्षम योजना की शुरुआत की। इसमें स्नातक स्तर के बरोजगार को साढ़े सात हजार एवं स्नातकोत्तर बेरोजगार को नौ हजार रुपये भत्ते के रूप में देने की योजना बनाई। इसके लिए उन्हें विभिन्न विभागों में 100 घंटे का रोजगार दिलाना था। सरकार ने काफी प्रयास भी किए। जिले में यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। स्नातकोत्तर में बीकॉम, बीटेक, बीसीए एवं बीए विद मैथ को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है जिले का हाल
अभी तक जिले में स्नातक के लिए 261 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। लेकिन 182 ही अप्रूव हो सके हैं। ऐसे ही स्नातकोत्तर में 632 आवेदन किए गए। इसमें से महज 493 एप्रूव किए गए।

------------
सरकार हमारे बेरोजगार युवाओं साथियों के साथ धोखा कर रही है। चुनाव के दौरान किए गए वायदा खिलाफी कर रही हैं।
वैभव युवा
-----
ग्रेजुएशन करने के बाद भी रोजगार के लिए चक्कर काटने पड़ रहें हैं। सरकार हमारी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहीे हैं।
संदीप युवा
-----
नजदीक ओद्योगिक क्षेत्र होने के बाद भी हमें बेरोजगार होना पड़ रहा हैं। हमें बहुत अधिक परेशानी हो रही है। आखिर कहां जाएं।
कुलदीप, रेवाड़ी
-----
कंपनियो द्वारा हमारी कृषि योग्य भूमि अधिगृहत करने के बाद भी हमें रोजगार से वंचित किया जा रहा हैं। हमें रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
अक्षय, कतोपुरी
------
कानून के हिसाब से देखा जाए तो 18 से 20 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देना चाहिए , लेकिन लोकल बताकर हमें रोजगार नहीं दिया जाता हैं।
सचिन, महेन्द्रगढ़
-------
इतनी मेहनत से पढ़ाई करने के बाद भी सरकार द्वारा रोजगार नहीं दिया जा रहा। हमें रोजगार चाहिए। जिससे हमें सही दिशा मिले।
मुकेश गोकलगढ़
-----
ग्रेजुएशन करने के बाद भी हमारे क्षेत्र के बहुत से युवा साथी रोजगार के लिए चक्कर काटते रहते हैं। प्रदेश सरकार हमारी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही हैं।
नरबीर, रेवाड़ी
-----
सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने वाली मुहिम विफल हो रही हैं। सरकार के द्वारा वायदे करने के बाद भी भटकना पड़ रहा हैं।
कपिल, बीकानेर
-------
जिले में युवाओं ने सक्षम योजना में रुचि कम ही दिखाई है। कई युवा तो आवेदन भरते समय की गई गलती के चलते बाहर हो गए। हमारा प्रयास अधिकतम युवाओं को इसका लाभ दिलाना है।
जेएल द्विवेदी, जिला रोजगार अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed