फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   वाहनों के लिए करना पड़ता है घंटों इंतजार

वाहनों के लिए करना पड़ता है घंटों इंतजार

Thu, 21 Dec 2017 12:15 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
वाहनों के लिए करना पड़ता है घंटों इंतजार
वाहनों के लिए करना पड़ता है घंटों इंतजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
कोसली-कनीना सड़क मार्ग पर बसें नहीं चलने से अब छात्राएं भी आक्रोशित होने लगी हैं। इनका कहना है कि वाहनों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद भी समस्याएं कम नहीं होती। कोसली-कनीना मार्ग पर बसें नहीं चलने से छात्राओं को मजबूरी में अवैध वाहनों में लटककर यात्रा करनी पड़ती है। ऐेसे में उनके साथ छेड़खानी का भी डर लगा रहता है। इसी भय से छात्राएं अन्य वाहन के इंतजार में घंटों कॉलेज के बाहर इंतजार करती रहती हैं। इससे उनको बहुत देर हो जाती है। छात्राओं का कहना है कि अगर रोडवेज की बस चल जाए तो सारी समस्याएं ही हल हो जाए। इससे घर तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि कोसली-कनीना सड़क मार्ग पर रोडवेज की बसों के नहीं चलने से छात्राओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन छात्राओं की इसी समस्याओं को लेकर अमर उजाला ने संकट में पढ़ाई शीर्षक से अभियान चलाया है। इसमें कोसली-कनीना सड़क मार्ग पर रोडवेज की बसों के अभाव में आ रही समस्याओं से रूबरू कराया जा रहा है।
----------------
बसें नहीं चलने से घंटों इंतजार करना पड़ता है। इससे घर पहुंचने में भी देरी हो जाती है। परिजन भी इंतजार करते रहते हैं। - मोनिका, छात्रा
अवैध वाहनों में सवारियां ठूंसी रहती हैं। मजबूरी में इनमें बैठते हैं। डर भी लगा रहता है। - पूनम, छात्रा
इस मार्ग पर रोडवेज बस चलाना हमारा हक है। इसे चलाकर ही मानेंगे। नहीं तो अब आंदोलन होगा। - पूजा, छात्रा
अब तो बस चलवाकर ही मानेगा। प्रशासन को चेतावनी भी दे दी है। नहीं तो सड़क पर ही बैठ जाएंगे। - रितु, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed