{"_id":"59c2c3ad4f1c1bb0688b58fa","slug":"71505936301-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी दिवस
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदी दिवस पर ऐतिहासिक होगी रैली : अर्जुन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। कांग्रेस नेता राव अर्जुन सिंह ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए 23 सितंबर को अटेली में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। इस बार राव अजीत सिंह के निर्देश पर अहीरवाल के लोग कांग्रेस को जिताने का मन बना चुके हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस बात को स्वीकार किया है। वे बुधवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति महलों से नहीं होती है। लोग अपने नेता को अपने बीच में देखना चाहते हैं। इसलिए अब चुनाव के समय घर से बाहर निकलने वाले नेताओं की दुकानें बंद हो जाएंगी। उनका दावा था कि रेवाड़ी, बावल, पटौदी, बादशाहपुर, गुरुग्राम एवं अन्य हलकों के हजारों युवक रैली में पहुंचेंगे।
---
प्रदेश में बनेगा युवा मुख्यमंत्री
पत्रकार वार्ता के दौरान राव अर्जुन सिंह ने कहा कि रैली की अध्यक्षता ऑल इंडिया कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला करेंगे। वहीं राव अजीत लंबे समय बाद लोगों के बीच होंगे। अलवर से सांसद रह चुके भंवर जितेंद्र सिंह के अलावा प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा की धरती से प्रदेश को युवा मुख्यमंत्री देने की हुंकार भरी जाएगी। प्रेसवार्ता में संजय जेलदार सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे।