फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   64,500 rupees withdrawn from two people's accounts by changing debit cards

डेबिट कार्ड बदलकर दो लोगों खाते से निकाले 64,500 रुपये

Sun, 11 Sep 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
64,500 rupees withdrawn from two people's accounts by changing debit cards
रेवाड़ी। ठगों ने शनिवार की शाम को बावल क्षेत्र से दो लोगों को अपना शिकार बनाया है। उनके डेबिट कार्ड बदल कर एटीएम से 64500 रुपयेेेेेेे निकाल लिए हैं। इस दौरान उन्होंने एक केेेे खाते से तीन बार में 39500 व दूसरे के खाते से 25 हजार रुपये साफ कर दिए हैं। जिले के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो चूके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। न तो पुलिस इन्हें पकड़ पाई है और न ही कोई सुराग लग पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना धारूहेड़ा में भूपेश कुमार निवासी गांव जाटूसाना ने दी शिकायत में कहा है कि एक सितंबर को धारूहेड़ा की एक कंपनी में काम पर आया था। शाम को 3:35 बजे वह कंपनी के निकट स्थित एक्सेस बैंक के एटीएम से उसने 500 रुपये निकाले। उस दौरान वहां पर मौजूद 2 अंजान व्यक्तियों ने उसे बातों में लगाकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और उसका यूपीआई पीन लिख लिया। उन्होंने 3:55 से 3:59 बजे के बीच 3 ट्रांजेक्शन की। पहली 3:55 पर 20,000, दूसरी 3:58 पर 10,000 और तीसरी 3:59 बजे पर 9,500 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पीएनबी के एटीएम से निकाले 25 हजार
बिजेंद्र निवासी गांव लोकरी थाना पटौदी जिला गुरुग्राम ने धारूहेड़ा पुलिस थाने में शिकायत दी है कि उसने अपना खाता सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक लोकरा में खुलवा रखा है। 4 सितंबर को समय करीब शाम वह पंजाब नेशनल बैंक सोहना रोड के एटीएम बूथ से पैसे निकालने के लिए गया था। जब वह एटीएम बूथ से पैसे निकाल रहा था उस समय उसके पीछे दो लड़के और आ गए। जब वह पैसे निकाल रहा था तो उन्होंने उससे पासवर्ड डालते हुए देख लिया था। जब वह पैसे निकाल रहा था तो उसने 20000 रुपये की राशि डाल दी तो उसकी ट्रांजेक्शन फेल नहीं हुआ। उस समय पीछे खड़े लड़के ने कहा कि अपना कार्ड निकाल लें। हिंदी की बजाय अंग्रेजी भाषा में अपनी ट्रांजेक्शन कर लें। जब वह एटीएम निकाल रहा था तो उसने बोला की रेड बटन दबा दें और जब वह रेड बटन दबा रहा था तो इसी दौरान पीछे खड़े लड़के ने उसका कार्ड बदल लिया और दूसरा कार्ड सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक का मशीन में डाल दिया। मशीन ने कार्ड ब्लॉक दिखाया। वे बोले कि अब कार्ड की ब्लॉक हो रखा है। उसके करीब 5 मिनट बाद ही उसके पास खाते से 10000, 10000, 5000 के खाते से पैसे कटने के 3 मैसेज आये। उसके बाद उसने अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बता कर निकाले थे 37 हजार रुपये
दिल्ली की रहने वाली वर्षा गुप्ता अपने रेवाड़ी में मायके मोहल्ला बारा हजारी में आई हुई थी। वीरवार की शाम को वर्षा गुप्ता के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई और उसने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बताते हुए उसने 25 हजार रुपये की ठग्गी कर ली। शातिर ने सबसे पहले उसके खाते से 25 हजार, फिर 10 हजार और 2 हजार रुपये उसके खाते से निकाल लिए।
ओटीपी पूछ कर साफ किए थे 1.20 लाख
गांव मंदौला निवासी सुचेत कुमार ने बताया कि उसका बैंक खाता मनेठी की एसबीआई ब्रांच में है। बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे उसके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया कि वह मुंबई से एसबीआई के कस्टमर केयर से रविप्रकाश वर्मा बोल रहा है। साथ ही बताया कि उसके अकाउंट का केवाईसी नहीं हुआ है। अगर केवाईसी नहीं कराया तो उनका खाता बंद हो जाएगा। उसने ने ओटीपी आते ही शातिर को बता दिया। इस बीच 3 से 4 बार ओटीपी और आए, जिन्हें उसने शातिर के साथ शेयर कर लिया। उसने डिटेल निकाली तो खाते में कुल 85 रुपये नजर आए। सुचेत कुमार के अनुसार उसके खाते से शातिर व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर एक लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए।
- वर्जन
साइबर क्राइम को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। फिर लोग साइबर ठगों के जाल में फंस जातेे हैं। लोगों को इस प्रकार के कॉल आने पर मांगी गई जानकारी नहीं देनी चाहिए, जिससे वे धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
- अमित भाटिया, डीएसपी एवं नोडल अधिकारी साइबर क्राइम, रेवाड़ी।
डेढ़ माह में 13 लोगों से ठगे 21 लाख रुपये
रेवाड़ी। जिले में ठगों ने पिछले डेढ़ महीनें में साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन के माध्यम और नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर 13 लोगों के साथ ठगी करने के मामले सामने आए हैं। ठगों ने पीड़ितों से करीब 21 लाख से ज्यादा रुपये ठग लिए हैं। अभी कई मामलों में आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। वहीं, पुलिस ठगों के आगे बेबस नजर आ रही है। वहीं ठगी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से लोग शिकायत करने से भी बच रहे हैं। वहीं इस माह चार लोगों से दो लाख 11500 रुपये की ठगी हुई है।
-----------
सइबर ठगी के मामले
पहला मामला:
1 जुलाई को जिले के एक शख्स के साथ किराये पर गाड़ी लेकर उसकी गाड़ी को किसी और को बेच देने का मामला सामने आया था। 4 गाड़ियां हायर करने के दो माह बाद तक आरोपी ने इनका किराया भी दिया, लेकिन जब किराया देना बंद किया तो पता चला कि आरोपी ने उसकी गाड़ी बेच दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी एक आरोपी पकड़ा गया हैं।
------
दूसरा मामला:
2 जुलाई को साइबर ठगों ने एक शख्स के खाते से 1 लाख 43 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने गुरुग्राम से रेवाड़ी तक ओला कैब बुक की थी। बुकिंग के 200 रुपये अतिरिक्त वसूल करने पर उसने कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया तो ठग से पाला पड़ गया और उसने खाता ही साफ कर दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन अभी तक आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है।
-------
तीसरा मामला
5 जुलाई को गांव कालूवास निवासी एक युवक से एसएससी में क्लर्क लगवाने के नाम पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने न नौकरी लगवाई और न ही उसके पैसे लौटाए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया है, लेकिन इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली है।
---------
चौथा मामला:
12 जुलाई को शहर में एक महिला डॉक्टर के साथ एक लाख रुपये की ठगी हो गई है। डॉक्टर को शातिर ने कोरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर एक लिंक भेजा और फिर खाते से नकदी साफ कर दी। इसकी शिकायत उन्होंने मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी थी। लेकिन आज तक आरोपी का पुलिस पता नहीं लगा पाई है।
---------
पांचवा मामला
शहर के गणपत नगर स्थित मैटल फैक्टरी संचालक ने बावल स्थित एक कंपनी के निदेशकों पर साढ़े तीन कराड़े रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कसौला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने 16 जुलाई को यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया है। फैक्टरी संचालक द्वारा आरोपियों के खिलाफ फरवरी 2022 में भी धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस इस मामले में कार्रवाई अभी तक नहीं कर पाई है।
---------
छठा मामला
18 जुलाई को गांव गुरावड़ा निवासी एक युवक से आर्मी जवान बनकर मोटर साइकिल बेचने के नाम पर 29 हजार रुपये की ठग लिए। ठगी का शिकार होने के बाद युवक ने रोहड़ाई थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच भी शुरू की थी, लेकिन पुलिस आरोपी की पहुंच से दूर है।
---------
सातवां मामला
शहर के कुतुबपुर निवासी एक युवक से भोंडसी जेल में बंद दो कैदियों में पहले अच्छी दोस्ती हुई। फिर दोनों बाहर निकले तो एक दोस्त दूसरे को दगा दे गया। उसको पांच लाख रुपये लेकर भाग गया। दोस्त ने शराब व्यवसाय में साझेदारी का लालच देकर रुपये उससे चार लाख रुपये नकद और एक लाख का चेक लिये और फिर गायब हो गया। पीड़ित ने इस बाबत मॉडल टाउन थाना में 19 जुलाई को उसके खिलाफ शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है।
---------
आठवां मामला
21 जुलाई को जिले में दो भाइयों को फौज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 9 लाख 10 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने न पैसे वापस दिए और न ही उनकी नौकरी लगवाई। 2 साल तक धक्के खाने के बाद अब पुलिस ने गृहमंत्री अनिज विज के आदेश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। लेकिन मंत्री के आदेश के बावजूद अभी तक पुलिस आरापी की पहचान तक नहीं कर पाई है।
----------
नौंवा मामला
21 जुलाई को साइबर ठग ने बावल के मोहल्ला आनंद नगर निवासी एक युवक को उनका बिजली का बिल बकाया बताकर मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड करा लिया और उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद युवक को ठगी का पता लगा तथा पुलिस व बैंक में शिकायत दी। बावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------
दसवां मामला
22 जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में परशुराम कॉलोनी निवासी कविता ने कहा कि उन्होंने इंटरनेट पर पार्ट टाइम नौकरी के लिए सर्च किया था। इंटरनेट पर उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर मिला। कविता ने बात की तो कंपनी में नौकरी पाने की प्रक्रिया के बारे में बताया और व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक खोल कर महिला ने कुछ सामान खरीदा और साइबर ठगों ने कुछ रुपये भी महिला को वापस दे दिए।
---------
ग्यारवां मामला
शहर में एक शख्स के साथ साढ़े 30 हजार रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित ने 199 रुपये की घड़ी ऑर्डर की थी। घड़ी का ऑर्डर नहीं पहुंचा तो पैसे रिफंड करने के लिए गुगल पर नंबर सर्च किया, लेकिन यह नंबर साइबर ठग का लग गया।
-------------
बारहवां मामला:
26 जुलाई को धारूहेड़ा की संतोष कालोनी में रहने वाले पंजाब के एक युवक को क्रेडिट कार्ड का वार्षिक चार्ज बंद करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये ठग लिए। मोबाइल पर बैंक खाते से नकदी निकलने का पता लगने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
-------------
तेहरवां मामला:
10 अगस्त को बावल में एक शातिर ठग ने एक महिला के खाते से करीब 25 हजार रुपये डेबिट कार्ड बदलकर निकाल लिए। महिला का पति एटीएम बूथ पर पैसे निकाले गया था। उसी वक्त शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिया। बावल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन एक मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

--------------
दो महीने में दो आरोपी पकड़े
15 जुलाई को गांव सालावास निवासी एक व्यापारी को टाइल भेजने का झांसा देकर दो लाख 60 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव अलीगंज निवासी हसीन खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से ठगी के एक लाख बीस हजार रुपए बरामद किए हैं। वहीं, 8 सितंबर को शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी एलिगेंट सिटी निवासी एक युवक व उसके दोस्त की कार किराए पर लेकर उनके फर्जी कागजात तैयार कर बेचने के आरोपी को सेक्टर-तीन चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला सोनीपत के गांव मटिंडू हाल दिल्ली की बुराड़ी भगत सिंह कॉलोनी निवासी ऋषिपाल के रूप में हुई है। युवक ने ऋषिपाल के साले व एक फर्म सतीश मोटर्स पर भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed