फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   63 martyr families honored at Rezangla Shaurya Diwas ceremony

Rewari News: रेजांगला शौर्य दिवस समारोह में 63 शहीद परिवार सम्मानित

Wed, 19 Nov 2025 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
63 martyr families honored at Rezangla Shaurya Diwas ceremony
फोटो: 29रेवाड़ी। रेजांगला युद्ध स्मारक पर शहीद परिवार की बालिकाओं को सम्मानित करते राष्ट्री
रेवाड़ी। शहर स्थित रेजांगला युद्ध स्मारक पर मंगलवार को अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर की ओर से रेजांगला शौर्य दिवस समारोह मनाया गया।
विज्ञापन

समारोह में शहीद परिवारों की वीर नारियों और युद्ध के जीवित योद्धाओं हवलदार निहाल सिंह, कप्तान रामचंद्र मोहनपुर एवं हवलदार गजे सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक आश्रम टीम की तरफ से हवन के माध्यम से अमर शहीदों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना से हुई। इस अवसर पर कप्तान भोला राम यादव यजमान की भूमिका में रहे।
विज्ञापन

आईटीबीपी 28 बटालियन की सलामी गार्ड ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हांसाका सरकारी स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति की हरियाणवी रागनी प्रस्तुत कर समारोह का मुख्य आकर्षण बढ़ाया। इसके अलावा प्रतिभाशाली छात्रों को पेंटिंग और अन्य गतिविधियों के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेजांगला ट्रस्ट चेयरमैन कर्नल रणबीर सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजन समन्वयक रेजांगला शौर्य समिति अध्यक्ष राव संजय सिंह और महासभा हरियाणा के महासचिव जग मोहन यादव द्वारा संचालित हुआ।
ब्रिगेडियर करतार सिंह, सभा के प्रदेशाध्यक्ष राव धर्म पाल, कर्नल सुरेश यादव, कर्नल ओपी यादव, सभा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष देवी सिंह, कुंवर संजय सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने इलाके की समृद्ध सैन्य परंपरा का यशोगान करते हुए इसे नए आयाम तक ले जाने की बात कही।
इस मौके पर शहीद परिवारों और मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्तियां और नकद राशि प्रदान की गई। रश्मि यादव और इंदिरा यादव ने स्कॉलरशिप राशि वितरित की जबकि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शहीद परिवार की बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर कुमार यादव ने शौर्य दिवस को बड़े स्तर पर मनाने के लिए राज्य मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार यादव ने युद्ध स्मारक पर भव्य भवन निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक और स्थानीय नेताओं ने शहीदों की याद में सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिह्न और रेजांगला शौर्य गाथा साहित्य भेंट किया। समारोह के दौरान उपस्थित नागरिकों और समाजसेवियों ने आयोजन की सराहना करते हुए रेजांगला युद्ध की शौर्य गाथा को जन मानस तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed