{"_id":"688e60f288ac0c96da0eb11f","slug":"61892-farmers-received-an-amount-of-rs-1237-crore-under-kisan-samman-nidhi-rewari-news-c-198-1-rew1001-223548-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: किसान सम्मान निधि के तहत 61892 किसानों को मिली 12.37 करोड़ रुपये की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: किसान सम्मान निधि के तहत 61892 किसानों को मिली 12.37 करोड़ रुपये की राशि
Sun, 03 Aug 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी के रामपुरा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और अन्य। स्रोत : ड
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की है। इस मौके जिले में विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव की मौजूदगी में कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में 61892 किसानों को 12.37 करोड़ रुपये की 20वीं किस्त जारी की गई है।
इस दौरान विधायक ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलने पर किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस राशि से किसानों को जो आर्थिक मदद मिली है, उससे वे कृषि कार्यों को और अधिक सुगमता से कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष छह हजार की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार की ओर से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. दीपक यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सके और अधिक से अधिक किसान योजनाओं का लाभ ले सकें।