फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रेवाडी जिला में सरसों की खरीद 2

रेवाडी जिला में सरसों की खरीद 2

Mon, 25 Mar 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
रेवाडी जिला में सरसों की खरीद 2

विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला में सरसों खरीद की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला सचिवालय में उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने सरसों खरीद ऐजेंसी से जुडे़ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि यह खरीद जिला में रेवाड़ी की बिठवाना मंडी, कोसली व बावल मंडी में की जाएगी। सरसों खरीद का कार्य 28 मार्च से होगा, जिसमें 4200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सरसों खरीद की जाएगी। इस बार हैफेड के माध्यम से नैफेड द्वारा सरसों की खरीद की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि किसानों को असुविधा से बचाने के लिए जिला में सरसों की खरीद चरणबद्ध तरीके से की जाए, ताकि किसान रोस्टर के मुताबिक अपनी फसल की बिक्री के लिए मंडी आ सकें। जो किसान पहले पोर्टल पर सरसों बिक्री के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, उन किसानों से ही सरसों की खरीद की जाएगी, वहीं 48 घंटों के अंदर किसानों की फसल का भुगतान करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने सरसों खरीद की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि मंडियों में खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आए इसके लिए अधिकारी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि मंडियों में बिजली पानी और शौचालयों की व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों से सरसों के भंडारण, परिवहन, उठान और लदान की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों से खरीदी सरसों के भंडारण की उचित व्यवस्था की जाए। किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर ग्रिवेंस रिडरेसल कमेटी का गठन करने के निर्देश दिये। शर्मा ने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त कमेटी के ओवरऑल इंचार्ज रहेंगे, जबकि संबंधित उपमंडल अधिकारी ना. अपनी-अपनी मंडियों के प्रभारी रहेंगे।
विज्ञापन

हैफेड के जीएम ने उपायुक्त को बताया कि सरसों की खरीद के लिए व्यापक प्रबंध कर लिए हैं । आश्वासन दिया कि हैफेड इस खरीद को प्रभावी ढंग से पूरा करेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया, एसडीएम रेवाड़ी अलका चौधरी, एसडीएम कोसली अमरदीप जैन, नगराधीश रविन्द्र यादव, हैफेड के सुरेन्द्र चौधरी, नीरज त्यागी, मार्केट कमेटी रेवाड़ी व बावल के सचिव नरेन्द्र यादव व कोसली मार्केट कमेटी के सचिव आदित्य यादव सहित खरीद ऐजेंसी से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed