फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बुधवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन..

बुधवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन..

Thu, 24 May 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
बुधवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन..
तापमान 44 डिग्री पर, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों बदलाव की आशंका जताने के बाद भी प्रचंड धूप की वजह से तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। बुधवार को जिला का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो कि इस सीजन का सर्वाधिक है।
प्रचंड धूप और गर्मी की वजह से सुबह 11 बजे से आसमान से आग बरसने लग जाती है जिसकी वजह से घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। आलम यह है कि सुबह की ताजगी भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद गायब हो रही है। ऐसे में सुबह भी काफी अधिक गर्मी का असर बना रहता है। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वह बुधवार को बढ़कर 44 डिग्री पर पहुंच गया है। ऐसे में लोग दोपहर के समय घरों से निकलने में परहेज बरतने लगे हैं। वहीं पार्कों में भी राहत नहीं मिलने के कारण सुबह-शाम से ही लोग टहलने के लिए जाते हैं। पिछले मंगलवार से बढ़ोतरी का क्रम
विज्ञापन

पिछले सप्ताह मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। 16 मई को तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री तथा 17 मई को अधिकतम 42.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 18 मई को 43.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को एक बार गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार को तापमान लगभग स्थिर रहा है। सोमवार को एक फिर से दो डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज, मंगलवार को तापमान लगातार बढ़ोत्तरी के साथ अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार जिले में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed