फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   धुआं रहित होंगे नौ गांव, एलपीजी पंचायत में मिलेंगे कनेक्शन

धुआं रहित होंगे नौ गांव, एलपीजी पंचायत में मिलेंगे कनेक्शन

Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
धुआं रहित होंगे नौ गांव, एलपीजी पंचायत में मिलेंगे कनेक्शन
धुआं रहित होंगे नौ गांव, एलपीजी पंचायत में मिलेंगे कनेक्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले के नौ गांवों को धुआं रहित बनाने के उद्देश्य से हर परिवार को गैस कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा। चयनित गांवों में 20 अप्रैल को उज्जवला योजना के तहत एलपीजी पंचायत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें अजा, अंत्योदय और पीएम आवास योजना वाले परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इस श्रेणी से बाहर के परिवारों को भी एनजीओ और अन्य दानदाताओं के सहयोग से गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा।
भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन के प्रादेशिक डीजीएम विनीत सिंह, मुख्य विपणन अधिकारी स्वपन मिश्रा और जिला के नोडल आफिसर निखिल कुमार ने कुतुबपुर में आयोजित पत्रकारों से बातचीत में उज्जवला योजना के तहत इसके लाभ पात्रों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक इस योजना के तहत देशभर में तीन करोड़ गैस कनेक्शन दिए हैं जबकि आठ करोड़ नए कनेक्शन देने का लक्ष्य लिया है। निशुल्क गैस योजना में सात श्रेणियां और शामिल की गई हैं। इसमें एससी-एसटी परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र, अंत्योदय, अति पिछड़ा वर्ग, जनजातियां, वनवासी एवं दीपवासी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले के उन नौ गांवों का चयन किया गया है, जिनमें एससी श्रेणी के परिवारों की संख्या 50 फीसदी से अधिक है। इनमें इन श्रेणियों के साथ उन सभी परिवारों को गैस कनेक्शन दिया जाएगा जिनके घर पर गैस सिलेंडर नहीं है।
विज्ञापन


इन गांवों का हुआ चयन, लाने होंगे दस्तावेज
नोडल प्रभारी ने बताया कि इस योजना के तहत झौलरी, नांगल, कन्हौरा, परखोत्तमपुर, तुर्कियावास, बीकानेर, हुसैनपुर, खटावली और बावल उपमंडल के गांव हरचंदपुर शामिल हैं। 20 अप्रैल को इन गांवों में उन परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जाएगा जिनके घर में अभी तक कनेक्शन नहीं है। ग्राम स्वराज अभियान के तहत इन गांवों का सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गैस कनेक्शन लेने के लिए जाति प्रमाण, राशन कार्ड और आधार कार्ड जरूरी होगा। अभी तक तीन गांवों में सर्वे हुआ है, इसमें हुसैनपुर में करीब 100, बीकानेर में 40 गांव ऐसे हैं जहां गैस कनेक्शन नहीं है। अधिकारियों ने सभी कंपनियों की तरफ से उपभोक्ताओं की सुरक्षा संबंधी शिकायतें जैसे लीकेज और अन्य समस्याओं को लेकर 1906 नंबर जारी किया है। इस नंबर पर शिकायत के बाद दो घंटे में समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed