{"_id":"5a57b4644f1c1b46198b47b5","slug":"61515697252-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस रोकने के विवाद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस रोकने के विवाद में
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस रोकने के विवाद में ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। बस रोकने को लेकर गांव टूमना के बस स्टॉप पर बुधवार को हुए विवाद में बस चालक ने बस रोकने वाले ग्रामीणों के खिलाफ कोसली थाने में मामला दर्ज कराया है।
चालक मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह परिचालक नवीन कुमार के साथ रेवाड़ी से बेरली-टूमना होता हुआ बस लेकर कोसली जा रहा था। टूमना गांव के बस स्टॉप पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने सड़क के बीच खड़े होकर बस रुकवा ली और उसे नीचे उतार कर मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि बस आगे नहीं जाएगी। इसी दौरान कोसली से रेवाड़ी जाने वाली बस भी आ गई। ग्रामीणों ने उसके चालक नरेश कुमार व परिचालक सतेंद्र कुमार को भी रोक लिया और उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। बस में बैठी सवारियों ने उन्हें छुड़ाया। उन लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि बस को उनके हिसाब से रूट पर नहीं चलाया गया तो गांव से रोडवेज की बस को नहीं गुजरने देंगे। पुलिस ने शिकायत पर ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।