{"_id":"68acaf42e19b357d630461a4","slug":"60-teachers-were-given-training-on-the-new-national-education-policy-rewari-news-c-198-1-rew1001-224692-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर 60 शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर 60 शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर प्रशिक्षण के दौरान एकत्रित हुए शिक्षक। स्रोत : विभाग
कोसली। गांव गुजरवास में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दो दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आए 60 अध्यापक-अध्यापिकाओं ने प्रशिक्षण लिया। इसमें प्रशिक्षक निर्मल पोपली और गायत्री शर्मा रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहीं।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, शिक्षण को कैसे प्रभावी बनाया जाए, वर्तमान परिदृश्य में शिक्षा के उद्देश्यों को हासिल करने सहित हिंदी विषय को सेकंडरी कक्षाओं में प्रभावी ढंग से पढ़ाने आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और सभी शिक्षकों ने प्रार्थना की। निर्मल पोपली ने प्रथम सत्र में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 पर प्रकाश डाला और हिंदी भाषा शिक्षण को लेकर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
दूसरे सत्र में ब्लूम टेक्सानॉमी, मानक देवनागरी लिपि और वर्तनी को लेकर टीचर्स के साथ वैचारिक आदान-प्रदान करते रिसोर्स पर्सन निर्मल पोपली ने प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण दिया। इस कार्यशाला में रेखा बाई, सुनीति शास्त्री, पूनम, सुनीता, ज्योति कपूर, सपना, अनीता अरोड़ा विभिन्न अध्यापकों ने प्रशिक्षण लिया।