फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   572 development works completed in five years, 50% of work for 2024-25 remaining, three months remaining

Rewari News: पांच वर्ष में हुए 572 विकास कार्य, वर्ष 2024-25 के 50 प्रतिशत कार्य बाकी, तीन माह का बचा है समय

Sun, 12 Oct 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
572 development works completed in five years, 50% of work for 2024-25 remaining, three months remaining
भाड़ावास गेट मार्ग पर चल रहा सड़क का निर्माण कार्य। संवाद
रेवाड़ी। नगर परिषद की ओर से पांच वर्ष में 572 विकास कार्य पूरे किए गए हैं। वर्ष 2024-25 के लिए शहर में कुल 298 विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई थी। इनमें से करीब 50 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं जबकि शेष पर काम जारी है। इस वित्तीय वर्ष में चल रहे 298 कार्यों पर करीब 77 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। वर्ष 2023-24 के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद का कार्यकाल जनवरी 2026 में समाप्त होने वाला है। ऐसे में बचे हुए 50 प्रतिशत कार्यों को मात्र तीन माह में पूरा करना बड़ी चुनौती होगी। वहीं, नगर परिषद के चेयरपर्सन का दावा है कि पिछले पांच वर्षों में कुल 572 विकास कार्य पूरे किए गए हैं, जिनमें सड़क, नालियों, पार्कों और सार्वजनिक भवनों के निर्माण से लेकर सफाई व्यवस्था में सुधार तक के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2024-25 में 298 कार्य कुल विकास कार्यों का 52 प्रतिशत हैं। बाकी वर्षों के मुकाबले इस बार 298 कार्य इस वजह से लिए गए हैं क्योंकि नगर परिषद के कार्यकाल का यह अंतिम वर्ष है। अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने बताया कि कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है और जिन स्थानों पर गति धीमी है, वहां अतिरिक्त मशीनरी और श्रमिक लगाए जा रहे हैं। साथ ही सभी कार्यों को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

--
वर्ष 2025-26 के लिए 91.19 करोड़ रुपये का हुआ था बजट पास

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नगर परिषद ने मार्च में 91.19 करोड़ रुपये का बजट बनाया था। वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 72.50 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया था। वर्ष 2022 में 72.10 करोड़ का बजट पास हुआ था, 64.09 करोड़ आय प्राप्त हुई थी। वर्ष 2023 में 77.60 करोड़ का बजट पास हुआ था, 45.99 करोड़ रुपये की आय हुई थी। नगर परिषद को सबसे ज्यादा घाटा वर्ष 2023 में उठाना पड़ा है। वर्ष 2023 में 25 करोड़ का घाटा हुआ था।



अभी ये कार्य होने हैं बाकी
अभी जो कार्य अधूरे हैं, उनमें अधिकांश सड़कों का निर्माण कार्य शामिल है। विशेष रूप से मेन मार्केट और ब्रास मार्केट क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। नगर परिषद की कुछ दिनों पहले हुई बैठक में सोलहाराही और बड़ा तालाब को पर्यटन स्थल बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। नगर परिषद क्षेत्र के सभी मुख्य मार्गों पर स्वागत बनाने का निर्णय लिया गया। लाल डोरे क्षेत्र में प्रमाणपत्र के लिए कमेटी नियुक्त करने और लाल डोरा में किए गए कार्य को सत्यापित करने को लेकर पार्षदों को कमेटी का सदस्य बनाया जाएगा। कमेटी सत्यापन करेगी। सभी चौकों के सुंदरीकरण को लेकर सहमति बनी है। शहर के सभी गेटों के सुंदरीकरण को लेकर सहमति बनी है।


-

वर्जन

वर्ष 2024-25 के लिए शहर में कुल 298 विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई थी। इनमें से करीब 50 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष पर काम जारी है। जो कार्य बाकी हैं, उन्हें पूरा समय रहते पूरा करवा लिया जाएगा। पांच वर्षों में कुल 572 विकास कार्य पूरे किए गए हैं, जिनमें सड़क, नालियां और सार्वजनिक भवनों के निर्माण कार्य शामिल हैं। इतना कार्य पहले कभी नहीं हुआ है।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed