फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   55 bus cancel and rohtak-rewari track blocked due to reservation

55 बसें रद, रोहतक-रेवाड़ी ट्रैक बंद

Wed, 17 Feb 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Wed, 17 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
55 bus cancel and rohtak-rewari track blocked due to reservation
रोहतक और झज्जर में जाट आरक्षण के कारण रेवाड़ी और जयपुर से जींद, रोहतक और झज्जर जाने वाली करीब 55 बसें रद करदी गईं। इसके अलावा रेवाड़ी-रोहतक ट्रैक भी बंद रहा।
विज्ञापन


इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर एक बजे एक निजी बस झज्जर के लिए रवाना हुई तो उसमें छत पर तक बैठने के लिए जगह नहीं थी। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए प्राइवेट जीप आदि का सहारा लेना पड़ा, वह भी गांव कुलाना में जाम की वजह से कन्होरी आदि गांवों के रास्ते निकले।
विज्ञापन


बस डिपो में दिन भर लोग परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी रेवाड़ी में पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को परेशानी हुई। वे सुबह रेवाड़ी तो आ गए लेकिन यहां से कोई बस नहीं मिलने के कारण भटकते रहे। जानकारी के मुताबिक शहर से रोहतक और झज्जर सड़क मार्ग से करीब पांच हजार यात्री हर दिन यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी-रोहतक ट्रैक पर नहीं चली ट्रेनें
रेवाड़ी से रोहतक के लिए सुबह 4 बजकर 50 मिनट और 7 बजकर 10 मिनट पर वाया झज्जर होकर रोहतक के लिए दो ट्रेनें हैं, लेकिन यह दोनों ही ट्रेनें रद कर दी गई। इसके साथ ही कालिंदी एक्सप्रेस को भी सुबह साढ़े दस बजे वाया भिवानी होकर निकाला गया।

दूसरे रूटों पर बसें चला की आय
रेवाड़ी से सुबह 6, 7.40, 9.15, 10.30, 11.00, दोपहर 12.40, 1.15, 2.40, शाम 5.30 और 7.10 बजे रोहतक और जींद के लिए बसों का समय तय है। यह सभी बसें रद की गई है। जबकि दिन भर लगभग हर आधे घंटे में झज्जर तक के लिए बसें रवाना होती है। इन बसों को डिपो से दिल्ली, जयपुर, पटौदी, कोसली आदि मार्गों पर चलाया गया, जिससे रोडवेज की आय पर असर नहीं पड़ा। अधिकारियों के अनुसार दूसरे मार्गों में रोहतक-झज्जर मार्ग से ज्यादा आय का अनुमान है।

आंदोलन जारी रहा तो आज भी नहीं चलेंगी बसें
रोडवेज के स्टेशन प्रबंधक देवेंद्र तिवारी का कहना है कि रोहतक-झज्जर मार्ग पर बसें नहीं चली। करीब पांच हजार यात्रियों को परेशानी हुई है, लेकिन आरक्षण की वजह से सड़कों पर लोगों के आने से यह फैसला लिया गया है। कुछ निजी बसें चली हैं, वह कहां तक पहुंची, यह पता नहीं। यदि बुधवार को भी आंदोलन जारी रहा तो बसें नहीं चलाई जाएंगी।

रेवाड़ी होकर गुजरे दिल्ली जाने वाले वाहन
रोहतक और झज्जर में आंदोलन की वजह से रेवाड़ी में वाहनों का दबाव बढ़ गया। सिरसा, हिसार व भिवानी, दादरी से रोहतक होते हुए दिल्ली जाने वाले वाहन दादरी, कोसली, रेवाड़ी से धारूहेड़ा होकर दिल्ली को गुजरे।

यात्री बोले:
झज्जर निवासी अमरजीत ने कहा कि वह ब्रास मार्केट रेवाड़ी में कोचिंग के लिए आता है। सुबह बस मिल गई थी, लेकिन अब जाने के लिए साधन नहीं है। रोडवेज का पास बना हुआ है। काफी समय से डिपो में खड़े हैं।

रोडवेज बस स्टैंड पर खड़े झज्जर के पवन ने कहा कि मांगे मनवाने के लिए और तरीके बहुत हैं। यातायात को बंद करने से परेशानी हो गई है। हजारों यात्री परेशान हैं। पता नहीं कब घर पहुंचेंगे।


कॉलेज स्टूडेंट अंकित ने बताया कि वह रेवाड़ी में ही रहा है। जरूरी काम से झज्जर अपने घर जाना था, लेकिन कई घंटों से बस स्टैंड पर खड़ा हूं। पता नहीं कब घर पहुंचेंगे। जो काम है वह भी पता नहीं हो पाएगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed