{"_id":"67b3734619fe7a4ed40bfee3","slug":"5476-students-registered-in-class-12th-5471-appeared-for-the-exam-rewari-news-c-198-1-rew1001-215401-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 12वीं में 5476 विद्यार्थी पंजीकृत, 5471 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 12वीं में 5476 विद्यार्थी पंजीकृत, 5471 ने दी परीक्षा
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। जिले के 25 परीक्षा केद्रों पर सोमवार को सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा हुई। सीबीएसई की 12वीं की फिजिकल एजुकेशन और 10वीं की फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर विषय की परीक्षा हुई। 12वीं में 5476 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 5471 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 25 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं, 10वीं की परीक्षा के लिए 164 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई और पेन के अलावा कोई सामान अंदर नहीं ले जाने दिया गया। फिलहाल नकल का कोई केस नहीं मिला है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई। 12वीं के विद्यार्थी अंशु, तान्या, शिवम, जतिन और रामवीर ने बताया कि कुछ सवाल उलझाने वाले थे, लेकिन तैयारी पूरी होने से पेपर हल करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। अच्छे नंबरों से पास होने की उम्मीद है।
वहीं, अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी छात्र को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, स्मार्टवॉच, कैमरा आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं है। स्टेशनरी आइटम जैसे प्रिंटेड या लिखी हुई पाठ्य सामग्री, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, आदि, वॉलेट, हैंडबैग, गॉगल्स, पाउच आदि व्यक्तिगत वस्तुएं प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन
वर्जन:
सोमवार को 12वीं की फिजिकल एजुकेशन और 10वीं की फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर विषय की परीक्षा थी। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। फिलहाल नकल का कोई केस नहीं मिला है।
विक्रम यादव, सीबीएसई को-आर्डिनेटर।