फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   तीन एंबुलैंस चालक किए भर्ती, भूख हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों बिगड़ी हालत

तीन एंबुलैंस चालक किए भर्ती, भूख हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों बिगड़ी हालत

Fri, 22 Feb 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
तीन एंबुलैंस चालक किए भर्ती, भूख हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों बिगड़ी हालत

विज्ञापन
रेवाड़ी। हड़ताल में शामिल नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों पर विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। विभाग द्वारा वीरवार को आउट सोर्सिंग पॉलिसी के तहत तीन एंबुलेंस कर्मचारी भर्ती किए है। उधर, विभिन्न मांगों को भूख हड़ताल कर रहे है दो कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई है। एक कर्मचारी की हालत गंभीर होने के बाद ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि एनएचएम कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी आधा दर्जन मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते आ रहे है। प्रदेश स्तरीय यूनियन के आह्वान पर 5 फरवरी से कर्मचारी हड़ताल कर रहे है। विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे एनएचएम कर्मचारियों की 17 वें दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल के तीसरे दिन दो अजय व सचिन की हालत हो गई । इसके बाद कर्मचारियों ने सचिन को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती कराया है। उधर विभाग ने भी एनएचएम कर्मचारियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए भर्ती शुरू कर दी है। वीरवार को आउटसोंर्सिग पॉलिसी के तहत तीन एंबुलेंस चालक भर्ती किए गए। नए चालक मिलने के बाद एंबुलेंस सेवाएं दुरुस्त हो सकी। लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही, जिससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रधान पंकज यादव ने कहा कि उन्होंने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के निर्देश अनुसार तीन दिन ओर हड़ताल बढ़ा दी है। अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा भूख हड़ताल की जा रहीं है। लेकिन प्रशासन की ओर से किसी अधिकारी कर्मचारियों की सुध नहीं ली है। इससे कर्मचारियों में काफी रोष है। वीरवार को एनएचएम की रेवाड़ी व नारनौल की कार्यकारिणी की ओर से मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संतोष यादव, प्रवीन यादव, श्याम शर्मा, मुनेश यादव, योगेश, अजय अग्रवाल, जेपी पंडित, राधा यादव, योगेश यादव, सचिन खटाना, डॉ. मनोज, रविंद्र, शर्मिला, रोजश खिच्ची, बबील यादव व कविता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed