फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   भांडोर पंचायत: सामाजिक सद्भाव एवं स्वच्छता में हासिल की उपलब्धि मिला केसर स्टार....

भांडोर पंचायत: सामाजिक सद्भाव एवं स्वच्छता में हासिल की उपलब्धि मिला केसर स्टार....

Thu, 19 Jul 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
भांडोर पंचायत: सामाजिक सद्भाव एवं स्वच्छता में हासिल की उपलब्धि मिला केसर स्टार....
भांडोर पंचायत: आपसी भाईचारे की मिसाल बनी, केसर स्टार से नवाजा
विज्ञापन

मनीष कुमार
रेवाड़ी। खोल खंड का एक मात्र स्टार गांव भांडोर अपराध से परे है। डेढ़ साल के दौरान गांव से कोई मामला थाने नहीं पहुंचा है। यादव बाहुल्य इस गांव में सभी जातियों के परिवार रहते हैं। अपराध मुक्त गांव के लिए भांडोर पंचायत को राज्य सरकार की तरफ से केसर स्टार दिया गया है। गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने अपराध मुक्त पंचायत के लिए गांव की सरपंच रामकला देवी को केसर स्टार का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खोल खंड की स्टार पुरस्कार हासिल करने वाली एकमात्र भांडोर पंचायत दूसरी पंचायतों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गई है।
खोल खंड में आने वाले भांडोर गांव की जनसंख्या 1971 है। 1350 वोटर हैं। पंचायत गठन के बाद गांव के रामकला देवी को पंचायत की कमान मिली। इसके बाद गांव में विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाया गया। जिसकी बदौलत आज गांव में पेयजल से लेकर दूषित पानी की निकासी कचरा निस्तारण संयंत्र सहित पर्यावरण संरक्षण में गांव की मिसाल दी जाती है। गांव ने कचरा निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम अपनाया हुआ है। इससे गांव में प्रवेश करते ही गंदगी के ढेर कहीं पर नजर नहीं आते हैं। खोल खंड में जहां ज्यादातर गांव पेयजल संकट से जूझ रहे हैं वहीं इस पंचायत ने अपने हाथों में कमान लेकर गांव में पेयजल संकट का पूरी तरह से समाधान कर दिया है। पानी के लिए तीन नलकूप चालू हैं जबकि एक नया नलकूप तैयार हो चुका है। गांव को बधराणा गांव में बन रहे जलघर से पानी मिलेगा जिसके लिए डिग्गी बनकर भी तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन


पौधरोपण में भी दिखाई रुचि
पंचायत की जमीन काफी अच्छी है जिसका उपयोग ग्रामीणों ने पौधरोपण के रूप में किया। पंचायत की तरफ से पिछले वर्ष भी 500 से अधिक पौधे लगाए थे। इतनी ही संख्या में पौधे लगाने का लक्ष्य अब लिया गया है। इसके अतिरिक्त गांव में ग्राम सचिवालय, एक प्राथमिक विद्यालय, तीन आंगनबाड़ी केंद्र, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी है। बिजली सब स्टेशन के लिए भी पंचायत की तरफ से दो एकड़ जमीन दी हुई है। पिछले डेढ़ साल से गांव का कोई मामला थाना में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
यह सभी ग्रामीणों के प्रयास से मिला पुरस्कार है। हमने पर्यावरण संरक्षण से लेकर स्वच्छता के लिए काम किया है। गांव में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से कचरा निस्तारित किया जाता है। इसके अलावा दूसरी बड़ी बात यह है कि गांव आपसी मेलजोल इतना गहरा है कि थाने में डेढ़ साल से कोई मामला नहीं गया है। पंचायती स्तर पर ज्यादातर मामलों का समाधान कर लिया जाता है। - रामकला देवी, सरपंच।
-----------
यह हमारे लिए गौरव की बात है कि पंचायत को स्टार पुरस्कार मिला है। यह गांव के बड़े बुजुर्गों द्वारा बनाया गया सामाजिक सद्भाव है जिसको आज के युवा भी मान रहे हैं। हमारे गांव में किसी भी तरह कोई सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का काम नहीं होता है। सभी मिल जुलकर रहते हैं। विकास कार्यों के साथ सुविधाओं में भी इजाफा हुआ है। - सरदार सिंह
-----------
यह सभी ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। हमने पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर पंचायती भूमि पर बड़ी संख्या में पौधे लगाए हैं। हमारे गांव में प्रवेश करते ही मुख्य मार्गों पर हरियाली नजर आएगी जिससे गांव के प्रति अलग ही संदेश जाता है। सुविधाओं और स्वच्छता के मामले में भी पंचायत ने विशेष ध्यान दिया है। - बृजभान सिंह

------------
यह हमारे लिए गौरव की बात है कि खोल खंड की एकमात्र पंचायत है जिसको पुरस्कार मिला है। यह सभी ग्रामीणों के सहयोग के साथ पंचायत की तरफ से विकास कार्यों में ली गई रुचि का परिणाम है। पंचायत की तरफ से किसी भी तरह के मामले हो जाए उनका गांव में ही समाधान कर लिया जाता है। - नरेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed