फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शक्ति नगर मोहल्ला में हुए अन्नू हत्याकांड में आरोपियों ,,,,,,,,,

शक्ति नगर मोहल्ला में हुए अन्नू हत्याकांड में आरोपियों ,,,,,,,,,

Fri, 02 Feb 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
शक्ति नगर मोहल्ला में हुए अन्नू हत्याकांड में आरोपियों ,,,,,,,,,
अन्नू हत्याकांड में आरोपियों की गिरप्तारी को लेकर एसपी से मिले ग्रामीण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शक्ति नगर मोहल्ला में हुए अन्नू हत्याकांड में एक सप्ताह बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार व बेरली कलां के ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि आरोपियों द्वारा अन्नू के परिवार व उसके साथियों को शिकायत वापस लेने की धमकी दी जा रही है। परिवार व शिकायत करने वाले युवक भय में जी रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संगीन अपराध के बाद भी आरोपी खुले में घूम रहे हैं। अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।
पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने ग्रामीणों की बात सुनी और उन्हें जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सतपाल, रामकिशन, अरुण, सूबे सिंह यादव, धर्म सिंह, सरपंच सुखबीर सिंह, सूबेदार दलीप सिंह, धर्म सिंह, निहाल सिंह, दीपक, पवन, कमल, सज्जन सिंह, रोहित, सुमित व प्रवीण सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी को कार व मोटरसाइकिलों पर आए युवकों ने डंडों व राड से पीट-पीट कर बेरली कलां निवासी अन्नू की हत्या कर दी थी। अन्नू अपनी मां के साथ मोहल्ला शक्ति नगर में रह रहा था। हमलावरों ने अन्नू के साथ शक्ति नगर निवासी तनुज व विजय नगर निवासी रजनीकांत को भी मारपीट कर घायल कर दिया था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने तनुज की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed