{"_id":"5a590a444f1c1b41028b47b9","slug":"51515784772-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"155 यूनिट रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
155 यूनिट रक्तदान
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान से बचती है जिंदगी : बराला
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक कदम मानवता की ओर नामक सामाजिक संस्था की ओर से भाजपा जिला महामंत्री अमित यादव के कार्यालय में शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 155 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। जो व्यक्ति रक्तदान जैसा बड़ा दान करता है। उससे बड़ी बात और कोई नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि रक्त से हम दूसरे का जीवन बचाने का कार्य करते हैं। इसलिए युवाओं को चाहिए कि वे अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया एक परिवार का जो संदेश दिया, उसी तरह युवा भी उनकी जयंती पर देश के लिए कुछ अच्छा करने का संकल्प लें। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद यादव, जिला अध्यक्ष भाजपा योगेंद्र पालीवाल, सतीश खोला, प्रीतम चौहान, संस्था के संरक्षक एवं भाजपा जिला महामंत्री अमित यादव, लक्ष्मण यादव, चांदनी चांदना, डा. एम.एल. रंगा, अजय मितल, दीपक मंगला, रामपाल व सभी मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद थे।