{"_id":"59c2c2b64f1c1b9a688b5a45","slug":"51505936054-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कशॉप में लगी आग, चार गाड़ियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कशॉप में लगी आग, चार गाड़ियां जलीं
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्कशॉप में लगी आग, चार गाड़ियां जलीं
अमर उजाला ब्यूरो
खोल। रेवाड़ी-नारनौल मार्ग स्थित कुंड बैरियर के पास एक वर्कशॉप में वीरवार सुबह आग लगने से चार गाड़ियां जल गईं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुंड बैरियर स्थित दादा मारुति वर्कशॉप में सुबह 7.30 बजे लोगों ने वर्कशॉप से धुआं उठता दिखाई दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए पांच गाड़ी खड़ी थीं। आग लगने से वर्कशॉप के अंदर रखा सिलेंडर फटने से आसपास के क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ। दुकान की छत उखड़ गई और चार गाड़ियां पूरी तरह जल गईं। सिलेंडर फटते ही सड़क से गुजर रहे अनेक वाहनों के शीशे भी टूट गए। वर्कशॉप मालिक महेंद्र सिंह ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं कुंड चौकी के एएसआई लाल सिंह ने बताया कि वर्कशॉप में आग लगी है। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचे आग पर काबू पाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।