फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   500 farmers from 5 districts participated in fisheries awareness camp

Rewari News: मत्स्य पालन जागरूकता शिविर में 5 जिलों के 500 किसानों ने लिया भाग

Tue, 18 Feb 2025 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
500 farmers from 5 districts participated in fisheries awareness camp
18jjrp05- झज्जर। ​शिविर को संबो​धित करती वक्ता। स्रोत- प्रचार विभाग - फोटो : स्रोत परिजन
झज्जर। किसानों को प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (पीएम-एमकेएसएसवाई) का लाभ दिलाने के उद्देश्य से राजकीय मत्स्य बीज फार्म में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झज्जर, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत और दादरी जिले के लगभग 500 किसानों ने भाग लिया और करीब 100 किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण किए।
विज्ञापन


शिविर की अध्यक्षता उप निदेशक सुरेंद्र कुमार ने की। विशेषज्ञों ने किसानों को मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीक, सरकारी योजनाओं और नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में बताया। जिला मत्स्य अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पीएम-एमकेएसएसवाई का उद्देश्य मत्स्य पालन को बढ़ावा देना, किसानों की आमदनी में वृद्धि करना और भारत को ब्लू इकोनॉमी में आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

किसानों को किफायती दरों पर मिलते हैं मत्स्य बीज
पीएम-एमकेएसएसवाई योजना के तहत किसानों को किफायती दरों पर मत्स्य बीज, उन्नत तकनीकों की ट्रेनिंग, अनुदान और बाजार से जुड़ाव जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसके माध्यम से किसान सब्सिडी, प्रशिक्षण, बीमा और मार्केट लिंकेज जैसी सुविधाओं से जुड़ सकेंगे। इस अवसर पर मौजूद किसानों ने इस योजना की सराहना की और कहा कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से उन्हें सरकारी सहायता आसानी से मिलेगी, जिससे मत्स्य पालन को एक लाभकारी व्यवसाय में बदला जा सकता है। इस अवसर पर मत्स्य विभाग के अधिकारी राकेश, सुनील, संदीप कुमार, आशा अहलावत, कश्मीर सिंह, एलडीएम विजय कुमार, अंजू रानी और मंजू बाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed