फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   50 thousand people of 17 colonies are waiting for recognition for 15 years

Rewari News: 17 कॉलोनियों के 50 हजार लोगों को 15 साल से मान्यता का इंतजार

Mon, 21 Aug 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 21 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
50 thousand people of 17 colonies are waiting for recognition for 15 years
रेवाड़ी। शहर में एक कॉलोनी, जो होनी है नियमित। संवाद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। प्रदेश सरकार की ओर से तीन दिन पूर्व जिले की 14 कॉलोनियों को नियमित करने के मामले में शहर के लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि शहर की जो कॉलोनी शत-प्रतिशत विकसित हैं, उन्हें नियमित नहीं किया गया, जबकि जो कॉलोनी अभी पूर्ण रूप से विकसित नहीं हुई, उन्हें नियमित कर दिया गया है। ऐसे में इन कॉलोनियों में जमीन के भाव भी अचानक दोगुना हो गए हैं।
हालांकि नगर परिषद और डीटीपी की ओर से जिले की 111 कॉलोनियों का ड्रोन द्वारा सर्वे और तमाम औपचारिकता पूरी करने के बाद नियमित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन सरकार की तरफ से महज 14 को ही नियमित किया गया है। ऐसे में पूर्ण रूप से विकसित कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अभी मूलभूत सुविधाओं के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। शहर के नगर पार्षदों का कहना है कि कहीं न कहीं यह सब बिल्डर्स को फायदा पहुंचाने की नीयत से किया गया है।
विज्ञापन

जमीन के 15 से 40 हजार वर्ग गज तक बढ़े भाव
शहर के बावल व बोलनी रोड पर स्थित कई कॉलोनियां को नियमित कर दिया गया है। नियमित होने से पूर्व यहां 15 से 18 हजार रुपये जमीन के भाव थे, लेकिन नियमित होने के बाद यहां के रेट बढ़कर 40 हजार रुपये वर्ग गज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की 17 काॅलोनियां को अभी इंतजार
करीब 15 साल पूर्व अस्तित्व में आईं शहर की 17 से अधिक कॉलोनियों को अभी नियमित होने का इंतजार है। इन कॉलोनियों में रहने वाले करीब 50 हजार लोगों को सीवर, पेयजल व अन्य सुविधाओं के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
आरोप : अधिकारियों ने ठीक ढंग से नहीं की पैरवी
पार्षदों की ओर से लगातार हाउस में भी शहर की कॉलोनियों को नियमित करने के मुद्दे को उठाया गया था। समय-समय पर अधिकारियों से भी कॉलोनियों को लेकर सरकार में ठोस पैरवी करने की मांग की थी, लेकिन नगर परिषद के अधिकारियों ने शहर की कॉलोनियों को नियमित करने के मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। यही कारण है कि अनेक कॉलोनियों को सांविधानिक मान्यता नहीं मिली। पार्षद होने के नाते लोग हमसे सवाल करते हैं, लेकिन अधिकारियों की वजह से हमें भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

- लोकेश राव, नगर पार्षद, वार्ड 05
दोबारा से भेजी फाइल
शहर की कॉलाेनियों को नियमित कराने के लिए भेजी गई फाइल में कुछ खामियां थीं, उसे दोबारा से ठीक करके भेजी गई है, लेकिन सरकार को शहर की कॉलोनियों को पहले नियमित करना चाहिए था, जिससे यहां रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलने में समय नहीं लगता।

- सज्जन पहलवान, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड 12
शहर की 17 कॉलोनियां नियमित होनी हैं। इसके लिए भेजी गई फाइल में ऑब्जेक्शन था। इसलिए मुख्यालय को दोबारा से भेजी गई है।


- पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed