{"_id":"68acb02da559767dc90b7418","slug":"50-students-displayed-models-in-the-exhibition-rewari-news-c-198-1-rew1001-224690-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रदर्शनी में 50 विद्यार्थियों ने मॉडल किए प्रदर्शित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रदर्शनी में 50 विद्यार्थियों ने मॉडल किए प्रदर्शित
विज्ञापन
प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रदर्शित करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
बावल। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल में खंडस्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में खंड के विभिन्न विद्यालयों से आए 50 विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला गणित विशेषज्ञ अशोक नामवाल ने सरस्वती मां के समक्ष द्वीप प्रज्वलन से किया। नामवाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रदर्शनी से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी जिसने उक्त प्रदर्शनी में भाग लिया है वे सभी बधाई के पात्र हैं। डायट हुसैनपुर से आए डॉ. सरोज यादव, रितु व सुदेश कुमारी ने निर्णायक मंडल के रूप में भूमिका निभाई।
विज्ञापन
इस खंडस्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल गढ़ी बोलनी के तनुज ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ के अरशद ने द्वितीय, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल की पलक ने तृतीय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल की निशु ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।